Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: भारत में कितने बजे से शुरू होगा टेस्ट मैच, क्या होगी तीनों सेशन की टाइमिंग, जानिए यहां

Team India (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में भारतीय क्रिकेट टीम अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जाना है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इससे पहले चार टेस्ट मैच हुआ करते थे, लेकिन इस बार ये सीरीज पांच टेस्ट मैचों की होगी।

सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाना है, लेकिन इस मैच की टाइमिंग को लेकर फैंस अभी भी कन्फ्यूज हैं। कई फैंस को ये नहीं पता है कि, इसे देखने के लिए भारत में आपको कब और कितने बजे जगना पड़ेगा, कौन सा सेशन कितने बजे शुरू होगा और कितने बजे खत्म होगा इसके अलावा कहां इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी। तो हम आपको इस सब चीज की जानकारी आज देंगे।

AUS vs IND: कितने बजे से शुरू होगा पहला टेस्ट मैच??

पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच का पहला सेशन भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7:50 पर शुरू होगा, इसका मतलब टॉस करीब आधे घंटे पहले यानी कि 7 बजकर 20 मिनट पर होगा। पहला सेशन 7 बजकर 50 मिनट से सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक चलेगा। लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगा।

इसके बाद टी ब्रेक होगा और आखिरी सेशन का खेल दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक चलेगा और फिर स्टंप्स हो जाएगा। यह सभी टाइम भारतीय समयनुसार है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत टेस्ट सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख पाएंगे। पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल भी सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है।

रोहित दूसरे टेस्ट मैच से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। वहीं दूसरे टेस्ट मैच से पहले मोहम्मद शमी के भी टीम इंडिया से जुड़ने की उम्मीद है। शुभमन गिल भी दूसरे टेस्ट मैच तक फिट होकर टीम में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि, भारतीय टीम इस मैच में किस प्लेइंग XI के साथ उतरती है।

আরো ताजा खबर

11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG W vs IND W, Lord’s Test: स्मृति मंधाना की 83 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 285 रन...

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

3 players India England T20I series (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज हारने के बाद टीम...

क्या सच में इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार थे वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन और एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन जीतने वाले, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को...