
Gerald Coetzee (Photo Source: X/Twitter)
पिछले एक हफ्ते के दौरान हुए कुछ इंटरनेशनल मैचों में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स, ओमान के गेंदबाज सुफियान महमूद और साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्ज़ी को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
एडवर्ड्स ने आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन किया है। जिसमें किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाना और आर्टिकल 2.2 एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है।
एडवर्ड्स ने यह उल्लंघन पिछले हफ्ते ओमान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में किए थे। मुकाबले में पहली घटना तब घटी जब LBW आउट दिए जाने पर एडवर्ड्स ने अंपायर को अपना बल्ला दिखाया।
दूसरी घटना तब हुई जब उन्होंने अपनी टीम के ड्रेसिंग रूम की ओर लौटते समय अपना बल्ला और दस्ताने मैदान पर फेंक दिए थे। इन उल्लंघन के लिए एडवर्ड्स पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है और दो डिमेरिट अंक दिए गए हैं, जो उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में जोड़ दिए गए हैं।
वहीं इस मैच में ओमान के गेंदबाज सुफियान महमूद पर भी मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। उन्हें आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इस आर्टिकल में किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसे अपमानित करने वाली या आक्रामक प्रतिक्रिया देने वाली भाषा, हरकतों या इशारों का उपयोग करना शामिल है।
Gerald Coetzee ने भी किया इस आर्टिकल का उल्लंघन
इसके अलावा साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी को भारत के खिलाफ हुए चौथे टी20 मैच के दौरान आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन करते हुए पाया गया था। इस आर्टिकल में एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाना शामिल है। मुकाबले में कोएत्ज़ी ने अंपायर द्वारा एक वाइड दिए जाने पर अनुचित टिप्पणी की थी।
4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल
SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो
‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

