Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: अभ्यास सत्र के दौरान मस्ती मोड में दिखें भारतीय खिलाड़ी, सरफराज के कैच का कोहली, पंत और जुरेल ने जमकर उड़ाया मजाक

Team India (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। आगामी टेस्ट सीरीज का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही नहीं दोनों टीमें भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए जमकर अभ्यास कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल पर्थ के Optus Stadium में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। यही नहीं इस वीडियो में सरफराज खान ने एक कैच पकड़ा जिसको देख विराट कोहली, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल अपनी हंसी बिल्कुल भी रोक नहीं पाए।

यह रही वीडियो:

The way Sarfaraz Khan took the catch, Virat Kohli, Rishabh Pant & Dhruv Jurel all were laughing.😀

– A lovely video during today’s practice session at Perth..!!! ❤️ pic.twitter.com/GOseztJAqu

— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) November 19, 2024

बता दें कि, टीम इंडिया के लिए आगामी टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2024-25 चक्र के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो टीम को आगामी टेस्ट सीरीज के चार मैच जीतने होंगे। टीम इंडिया इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल चुकी है जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विराट कोहली की बात की जाए तो पिछले कुछ समय से उन्हें बेहतरीन फॉर्म में देखा नहीं गया है। टीम इंडिया को अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना है तो विराट कोहली को जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाने होंगे।

टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ऋषभ पंत इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और सरफराज खान ने भी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। यह दोनों ही खिलाड़ी आगामी टेस्ट सीरीज में एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आ सकते हैं। ध्रुव जुरेल ने इंडिया A की ओर से ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। तमाम लोगों का मानना है कि इस युवा खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी मौका मिलना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम ने भी अभ्यास शुरू कर दिया है और आगामी टेस्ट सीरीज उनके लिए भी काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। मेजबान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और आगामी सीरीज में उन्हें दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। टीम इंडिया को भी यह बात मालूम है कि ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में हराना इतना आसान नहीं होगा।

আরো ताजा खबर

विंबलडन के ‘रॉयल बॉक्स’ में सचिन तेंडुलकर और अंजलि संग दिखे शुभमन गिल, वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Shubman Gill Spots Up With Sachin and Anjali Tendulkar in the Royal Box (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को भारत के नए टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, मशहूर...

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में सोफी एक्लेस्टोन का कमाल! बनीं इंग्लैंड की सबसे सफल गेंदबाज

Sophie Ecclestone Overtakes Katherine Sciver-Brunt as England’s All-Time Leading Wicket-Taker (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को सोफी एक्लेस्टोन ने इतिहास रच दिया; वह सभी इंटरनेशनल फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और...

11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG W vs IND W, Lord’s Test: स्मृति मंधाना की 83 रनों की पारी की बदौलत भारत ने पहले दिन 285 रन...

ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X) आज 10 जुलाई, शुक्रवार से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और भारतीय महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। यह...