
Virat Kohli & Ravi Shastri (Photo Source: Getty Images/X)
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया जमकर तैयारियां कर रही है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली दोनों टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 पारियों में उन्होंने 15.50 के औसत से 93 रन बनाए, उनका हाईस्ट स्कोर 70 रहा।
इस बीच, पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ लोग शांत हो जाते हैं। हालांकि, उन्हें लगता है कि अगर विराट फिर से आक्रामक रवैया अपनाते हैं तो उनके लिए बेहतर होगा।
ऑस्ट्रेलिया आने पर विराट कोहली अपनी लय में लौट आएंगे- रवि शास्त्री
विराट कोहली के मौजूदा फॉर्म पर क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स सवाल उठा रहे हैं। आपको बता दें, कोहली ने अपने टेस्ट करियर की कुछ बेहतरीन पारियां ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ही खेली हैं। रवि शास्त्री को पूरा विश्वास है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अपनी लय में वापस लौट आएंगे।
रवि शास्त्री ने प्रेस के साथ बातचीत के दौरान कहा,
उम्र बढ़ने के साथ आप नरम पड़ जाते हैं, है न? लेकिन मुझे लगता है कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत में आप कोहली को फिर से आक्रामक होते हुए देख सकते हैं। उसे ऐसा करने की जरूरत है। मैं उन्हें फिर से वैसा ही देखना चाहता हूं। ऑस्ट्रेलिया आने पर वह अपनी लय में लौट आएंगे। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह कैसे शुरुआत करते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह स्टीव स्मिथ जैसा ही है। इन खिलाड़ियों को कमतर न आंकें-अगर वे पहली दो या तीन पारियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वे सीरीज पर अपना दबदबा बना सकते हैं।
विराट कोहली ने 2020 की शुरुआत से केवल 32 की औसत से रन बनाए हैं और पिछली 60 टेस्ट पारियों में सिर्फ दो शतक ही लगा पाए हैं। 2024 में उनके फॉर्म में और गिरावट आई, 6 मैचों में उनका औसत 22.72 रहा और पिछली 10 पारियों में केवल एक अर्धशतक ही लगा पाए हैं।
विंबलडन के ‘रॉयल बॉक्स’ में सचिन तेंडुलकर और अंजलि संग दिखे शुभमन गिल, वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में सोफी एक्लेस्टोन का कमाल! बनीं इंग्लैंड की सबसे सफल गेंदबाज
11 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ENG W vs IND W: एकमात्र टेस्ट मैच में 285 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, स्मृति ने बनाए शानदार 83 रन 

