Skip to main content

ताजा खबर

नाथन मैकस्वीनी को थोड़ा समय दिया जाए वो ऑस्ट्रेलिया की ओर से…: डेविड वॉर्नर ने युवा खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान

David Warner And Nathan McSweeney (Pic Source-X)

टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। आगामी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से युवा खिलाड़ी नाथन मैकस्वीनी को ओपनिंग में उस्मान ख्वाजा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। बता दें कि, नाथन मैकस्वीनी का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और यही वजह है कि उन्हें आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

नाथन मैकस्वीनी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बड़ा बयान दिया है। डेविड वॉर्नर के मुताबिक नाथन मैकस्वीनी ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में टॉप ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 25 वर्षीय बल्लेबाज 37 वर्षीय ख्वाजा का साथ शानदार तरीके से देंगे।

डेविड वार्नर ने फॉक्स क्रिकेट और कायो स्पोर्ट्स लॉन्च ऑफ ऑस्ट्रेलियाई गर्मी ऑफ क्रिकेट में कहा कि, ‘यह उनके लिए बहुत ही अच्छा समय है क्योंकि यह काफी बड़ी सीरीज है। नाथन मैकस्वीनी के पास तकनीक है और वो उस्मान ख्वाजा के साथ काफी अच्छी साझेदारी करेंगे। नाथन खुद बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। मैंने आपसे पहले भी कहा है कि इस गर्मी में नाथन मैकस्वीनी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होंगे और मैं इसको देखने के लिए बेताब हूं।

उनके अंदर भी उस्मान ख्वाजा जैसे काबिलियत है कि वो परिस्थिति को समझकर बल्लेबाजी करते हैं और यह दोनों ही खिलाड़ी जबरदस्त साझेदारी कर सकते हैं। हमें बस थोड़ा धैर्य रखना होगा। उस्मान ख्वाजा भी 38 साल के हो रहे हैं और उनके पास 12 से 18 महीने और है। नाथन मैकस्वीनी अभी सिर्फ 25 साल के हैं और उन्हें अपने आपको साबित करना है।’

स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को लेकर दिग्गज खिलाड़ी ने रखा अपना पक्ष

डेविड वॉर्नर यही चाहते हैं की टीम इंडिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन भी शानदार प्रदर्शन करें। उन्होंने आगे कहा कि, ‘यह दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने को देखेंगे।

दोनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ समय से बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं। मार्नस लाबुशेन के लिए आगामी सीरीज काफी बड़ी होने वाली है।’

আরো ताजा खबर

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...

PBKS vs RCB, Top 10 Memes: पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs RCB: Top 10 memes (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की शानदार हाफ-सेंचुरी और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की निर्णायक...

भारत की T20I टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह खतरे में? BCCI करेगा रिप्लेसमेंट की चर्चा

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म अब उनके करियर के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। 2026...