Skip to main content

ताजा खबर

साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा, Temba Bavuma संभालेंगे कमान

South Africa (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। तो वहीं इस टीम में प्रोटीज क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि बांग्लादेश दौरे से कोहनी की चोट के चलते बाहर हुए Temba Bavuma की ना सिर्फ टीम में वापसी हुई है, बल्कि वह टीम की कप्तानी भी करते हुए नजर आएंगे।

बावुमा के अलावा करीब 11 महीने बाद टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज मार्को यान्सेन और जेराल्ड कोअत्जी की भी वापसी हुई है। साथ ही बता दें कि यह सीरीज साउथ अफ्रीका के अपने पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के हिसाब से बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अगर साउथ अफ्रीका इन दो मैचों सहित पाकिस्तान के खिलाफ आगामी दो घरेलू मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज जीत लेती है, तो वह अगले साल लाॅर्ड्स में होने वाले WTC फाइनल में आसानी से जगह बना लेगी।

दूसरी ओर, टीम की घोषणा के वक्त हेड कोच Shukri Conrad ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के हवाले से कहा- हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सबसे मजबूत पक्ष चुना है कि हम प्रतिस्पर्धी बने रहें और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखें। ठीक होने के बाद, टेम्बा का फिर से टीम का नेतृत्व करना बहुत अच्छा है।

उनका नेतृत्व और स्किल टीम के लिए बहुमूल्य है। मैं बांग्लादेश सीरीज के दौरान आगे बढ़ने और टीम की इतनी सफलतापूर्वक कप्तानी करने के लिए एडेन मार्करम को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम

तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, गेराल्ड कोएट्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन और काइल वेरिन।

साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 27 नवंबर-1 दिसंबर: किंग्समीडर, डरबन

दूसरा टेस्ट 5 दिसंबर-9 दिसंबर: सेंट जाॅर्ज पार्क, Gqeberha

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...