Skip to main content

ताजा खबर

BGT शुरू होने से पहले ताबड़तोड़ अंदाज में प्रैक्टिस करते हुए नजर आए ट्रैविस हेड, वीडियो देख इंडियंस फैंस में खलबली

Travis Head (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस सीरीज की शुरुआत पर्थ में होने वाले पहले मैच से होगी।

तो वहीं इस मैच से पहले पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में दोनों ही टीमों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, पहले मैच के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे से एक वीडियो सामने आ रही है। इस वीडियो को देख भारतीय क्रिकेट टीम फैंस के बीच डर का माहौल बन गया है।

आज 19 नवंबर को ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) की आक्रामक प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में हेड को तेजतर्रार शाॅट लगाते हुए देखा जा सकता है। टेस्ट क्रिकेट में इस तरह की प्रैक्टिस को देखकर फैंस को विश्वास नहीं हो रहा है। साथ ही वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें ट्रैविस हेड की यह वायरल वीडियो

T20 nhi Test khelna hai bc 😭 pic.twitter.com/kkUtk6kJfb

— Ritik ✍🏻 (@smith___49) November 19, 2024

गौरतलब है कि हेड और टीम इंडिया का रिश्ता काफी पुराना है। भारत को दो आईसीसी टूर्नामेंट खिताब जीतने के बीच सिर्फ हेड ही खड़े थे। गौरतलब है कि साल 2023 में द ओवल में हुए WTC Final में हेड ने 163 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। साथ ही वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हेड द्वारा खेली गई 137 रनों की पारी की वजह से ही, टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

भारत के खिलाफ BGT सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिश, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...