Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा या शुभमन गिल, जानें पहले BGT 2024-25 टेस्ट में भारत किसे अधिक मिस करेगा?

Rohit Sharma and Shubman Gill. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम एक बेहद ही चुनौतीपूर्ण हालातों में, ऑस्ट्रेलिया का बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज में सामना करने वाली है। गौरतलब है कि बीजीटी सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेले जाने वाला है।

हालांकि, इस मैच में पत्नी रितिका के दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित शर्मा हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तो वहीं हाल में ही खबर आ रही है कि पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच में से पहले, प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हुए शुभमन गिल अगर पूरी तरह से फिट नहीं हुए, तो वो भी इस मैच से बाहर हो सकते हैं।

बहुप्रतीक्षित सीरीज के शुरू होने से पहले यह टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत नहीं है। खैर, आज इस आर्टिकल में हम आपको आंकड़ों के हिसाब से बताने जा रहे हैं कि पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल में से टीम इंडिया किसे ज्यादा मिस करने वाली है?

रोहित की अनुपस्थिति में बुमराह संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

रोहित शर्मा की जगह उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। जबकि रोहित की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिल सकता है। हालांकि, मैनेजमेंट ने इंडिया ए के लिए ओपनिंग करने वाले देवदत्त पडिक्कल को भी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में रोक लिया है।

तो वहीं विकेटकीपर केएल राहुल भी इस महीने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशिएल टेस्ट मैच में ओपनिंग करते हुए नजर आए थे। जिसने संकेत दिया है कि इन तीन खिलाड़ियों में से कोई दो टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने वाले हैं।

खैर, गिल और रोहित दोनों की ही अनुपस्थिति टीम इंडिया को परेशान करने वाली है, लेकिन रोहित का पर्थ टेस्ट मैच में ना खेलना टीम इंडिया के लिए ज्यादा परेशान करने वाला है। रोहित काफी अनुभवी है और जिस तरह से अपनी स्किलफुल बल्लेबाजी से वह भारत को टाॅप ऑर्डर में संतुलन देते हैं, वो शायद ही कोई दे पाए। लेकिन विदेशों में रोहित का मात्र 31 का औसत, फैंस को थोड़ा चिंतित जरूर कर सकता है।

हालांकि, गिल ने भी टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में ओपन किया है। पिछली बार जब टीम इंडिया ने साल 2020-21 में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, तो गिल टीम इंडिया का हिस्सा थे। गाबा में गिल ने दबावभरी परिस्थिति में 91 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में खेले गई 6 पारियों में गिल ने 2 अर्धशतकों की मदद से 259 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनका औसत 51 का है, जो रोहित से कहीं ज्यादा बेहतर नजर आ रहा है।

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...