
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)
Yashasvi Jaiswal ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी जलवा दिखा दिया था, जिसके बाद सभी ने उनको भविष्य का सुपरस्टार बल्लेबाज घोषित कर दिया था। ऐसे में हुआ भी कुछ ऐसा ही और अब यशस्वी टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच अब युवा बल्लेबाज का एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें यशस्वी ने एक बड़ा बयान दिया है।
पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट मैच खेलेंगे Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal ने साल 2023 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच वेस्टइंडीज में खेला था। ऐसे में ये पहला मौका होगा जब यशस्वी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट मैच खेलेंगे उतरेंगे, जिसे लेकर ये खिलाड़ी काफी उत्साहित है। दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने Intra Squad में दमदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक अपने नाम किया था। अब देखना अहम होगा की पहले टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है।
Yashasvi Jaiswal का ये वीडियो देख आप लोग हैरान हो जाएंगे
*वायरल वीडियो में Yashasvi Jaiswal बोले- क्रिकेटर नहीं होता तो आर्मी में होता मैं।
*Erling Haaland का जीवन जीना चाहूंगा मैं एक दिन के लिए- यशस्वी जायसवाल।
*यशस्वी ने कहा विराट कोहली किंग हैं और रोहित शर्मा काफी ज्यादा कूल हैं।
*बल्लेबाज ने कहा कि बुमराह को स्विंग लिखी हुई टी शर्ट पहनाना पसंद करूंगा।
एक नजर Yashasvi Jaiswal के इस वायरल हुए वीडियो पर
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
जुरेल के साथ पक्की यारी है टीम इंडिया के इस बल्लेबाज की
A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)
सौरव गांगुली ने पहले टेस्ट मैच को लेकर दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 तारीख से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा, उससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आर अश्विन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गांगुली ने कहा कि- कोई बहस नहीं है, अश्विन को पहला टेस्ट मैच खेलना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि- आपके सर्वश्रेष्ठ स्पिनर को अवश्य खेलना चाहिए, टेस्ट क्रिकेट में स्पेशलिस्ट खेलते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम में लैफ्ट हैंड बल्लेबाजों को ध्यान में रखते हुए, अश्विन का मैच में प्रभाव पड़ना निश्चित है।
Jason Holder ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने की पुष्टि!
11 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
शुभमन गिल को विंबलडन के रॉयल बॉक्स से मिला सम्मान, बने ऐसा करने वाले चौथे भारतीय कप्तान
SM Trends: 11 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

