Skip to main content

ताजा खबर

आज के ही दिन साल 2019 में शेफाली वर्मा ने तोड़ा था सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना खास रिकाॅर्ड, पढ़ें बड़ी खबर

Shafali Verma (Image Credit- Twitter X)Shafali Verma

आज के ही दिन (9 नवंबर) 2019 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर किया था। बता दें कि शेफाली ने आज के दिन उस साल मात्र 15 साल और 285 दिनों की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाया था। इसके साथ ही वह वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले पहली क्रिकेटर बन गई थीं।

युवा बल्लेबाज ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और खेल के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ा था। शेफाली से पहले सचिन ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 214 दिनों की उम्र में अर्धशतक लगाया था। लेकिन शेफाली ने सचिन को भी साल 2019 में पीछे छोड़ दिया था, और क्रिकेटर ने यह रिकाॅर्ड अपने 5वें ही टी20 इंटरनेशनल मैच में हासिल किया।

साल 2019 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीन वनडे और पांच मैचों की टी20आई सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर थी। इस दौर पर कुछ समय पहले टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुकी शेफाली वर्मा को भी शामिल किया गया था। टी20 सीरीज के दौरान खेले गए एक मैच में शेफाली ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी में करते हुए 49 गेंदों में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

Shafali Verma के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं आपको शेफाली वर्मा के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दें, तो उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अभी तक कुल 85 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान क्रिकेटर के बल्ले से 25.56 की औसत और 129.10 के स्ट्राइक रेट से कुल 2045 रन निकले हैं। इसके अलावा हरियाणा के रोहतक में जन्मी शेफाली के नाम टी20 क्रिकेट में 10 अर्धशतक भी हैं।

साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के लिए 29 वनडे और पांच टेस्ट मैच भी खेले हैं। वनडे में शेफाली ने 23 की औसत और 83.20 के स्ट्राइक रेट से कुल 644 और टेस्ट में 63 की औसत से 567 रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में शेफाली ने 205 रनों की पारी भी खेली है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...