Skip to main content

ताजा खबर

Rishabh Pant के विकेट पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर की ‘ब्लंडर’ की वजह से मैच हारा भारत

Rishabh Pant Wicket (Photo Source: X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में इस वक्त तीसरे दिन का खेल जारी है। टीम इंडिया के सामने मैच को जीतने के लिए न्यूजीलैंड ने 147 रन का लक्ष्य रखा था। जिसको हासिल करने में टीम इंडिया के पसीने छूटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

106 रनों के अंदर टीम इंडिया ने अपने सात विकेट खो दिए। दूसरी पारी में रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, शुभमन गिल और सरफराज जैसे बल्लेबाजों ने टीम और फैंस दोनों को निराश किया। इन सभी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद इस मैच टीम इंडिया की सारी उम्मीदे ऋषभ पंत के ऊपर टिकी थी।

Rishabh Pant ने दूसरी पारी में विवादित तरीके से गंवाया Wicket

पंत ने दूसरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। पंत को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे ये खिलाड़ी मैच भारत की झोली में डालकर ही आएगा लेकिन पंत के विकेट ने फैंस का दिल तोड़ दिया। हालांकि उन्हें आउट देने वाले थर्ड अंपायर के फैसले पर भी अब सवाल उठ रहे हैं। कई फैंस और एक्सपर्ट का मानना है कि ऋषभ पंत इस नॉट आउट थे।

THE MOST HEARTBREAKING DECISION. 🥲💔 pic.twitter.com/6U5CFyRjEE

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 3, 2024

आउट होने के बाद ऋषभ पंत काफ़ी नाखुश नजर आए और ड्रेसिंग रूम जाने के दौरान गुस्से में नजर आए। वहीं आउट होने के बाद जब वो ड्रेसिंग रूम पहुंचे तब वो वहां मौजूद साथी खिलाड़ियों के साथ अपने विकेट को लेकर चर्चा करते हुए दिखे और उन्हें बताया की गेंद बल्ले से नहीं पैड से लगी थी।

Rishabh Pant in the dressing room explaining it wasn’t bat. 🥲 pic.twitter.com/7uv5MHd8QS

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 3, 2024

टीम इंडिया के रन चेज की बात करें तो एजाज पटेल 5 विकेट चटका चुके हैं। ऋषभ पंत ने 48 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाए। पहली पारी के बाद भारत के पास 28 रनों की बढ़त थी। वहीं, न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी मे 174 रन बनाए और भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...