Skip to main content

ताजा खबर

Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

Ravindra Jadeja (Photo Source: Getty Images)

रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट में 10 विकेट (10/120) लेकर शानदार प्रदर्शन पूरा करते हुए, रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भी पांच विकेट हॉल लिए। न्यूजीलैंड की पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद, यह जडेजा के टेस्ट करियर का दूसरा बेस्ट प्रदर्शन बन गया। उनका बेस्ट प्रदर्शन 2023 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था जहां उन्होंने 10/110 के आंकड़े दर्ज किए थे।

यह रवींद्र जडेजा के करियर में पहली बार है जब जडेजा ने दोनों पारियों में पांच विकेट लिए हैं। उनकी पहली पारी में पांच विकेट हॉल ने भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई और उनके दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड लाइनअप पर लगातार दबाव बनाए रखा। इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक खास उपलब्धि भी हासिल की।

आपको बता दें कि, जडेजा एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में पांच विकेट हॉल लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा से पहले ये उपलब्धि आर अश्विन ने हासिल की थी। अश्विन ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि दो बार हासिल की। सबसे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई (2013) में ये करनामा किया था उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नागपुर (2015) में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की थी।

इस प्रदर्शन के साथ, जडेजा अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं जडेजा इस WTC साइकिल में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन विकेट लेने की सूची में 62 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 51 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

अनिल कुंबले- 8

आर. अश्विन – 8*

हरभजन सिंह- 5

रवीन्द्र जड़ेजा- 3*

कपिल देव – 2

इरफ़ान पठान – 2

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...