Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: वानखेड़े में वाशिंगटन सुंदर की ‘Class’ गेंदबाजी, टॉम लैथम और रचिन रवींद्र पर कसा शिकंजा

Tom Latham, Washington Sundar & Rachin Ravindra (Photo Source: X)

IND vs NZ, 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर से वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन यह टीम पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहा है। खेल के पहले दिन लंच ब्रेक से पहले कीवी टीम ने तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं।

वाशिंगटन सुंदर ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए पहले टॉम लैथम और फिर रचिन रवींद्र पर शिकंजा कसा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है।

टॉम लैथम ने इस तरह गंवाया विकेट

न्यूजीलैंड की पहली पारी का 16वां ओवर वाशिंगटन सुंदर ने डाला था। ओवर की पहली पांच गेंदों पर कोई रन आया था और फिर आखिरी गेंद पर टॉम लैथम बोल्ड हो गए। गेंद आउटसाइड एज को बीट करते हुए सीधे स्टंप्स से टकरा गई। कीवी कप्तान ने 44 गेंदों में 3 चौके की मदद से 28 रन की पारी खेली।

रचिन रवींद्र भी हुए बोल्ड

वाशिंगटन सुंदर ने 20वें ओवर में रचिन रवींद्र को आउट कर 72 के स्कोर पर विरोधी टीम को तीसरा बड़ा झटका दिया। रचिन रवीद्र ने डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन गेंद बाहरी किनारे से आगे निकल गई और स्टंप्स से टकरा गई। रचिन रवींद्र 12 गेंदों में मात्र 5 रन बना पाए।

वाशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारत के बेस्ट स्पिनर गेंदबाज बनते जा रहे हैं। उन्होंने अपनी तीसरी ही पारी में 13वां विकेट हासिल किया।

यहां देखें टॉम लैथम और रचिन रवींद्र के आउट होने का वीडियो-

1⃣ Brings 2⃣, they say!

Washington Sundar agrees! ☺️

Live ▶️ https://t.co/KNIvTEy04z#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @Sundarwashi5 pic.twitter.com/Q2DwB61Dj0

— BCCI (@BCCI) November 1, 2024

मैच की बात करें तो, खेल के पहले दिन लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। विल यंग (38*) और डेरिल मिचेल (11*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...