Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: वानखेड़े टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम, बड़ी रिपोर्ट आई सामने

IND vs NZ वानखेड़े टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम बड़ी रिपोर्ट आई सामने

Jasprit bumrah (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रहा है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और दोनों को न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया है। तीन मैच की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-0 की बढ़त बनाई हुई है।

अब वानखेड़े टेस्ट से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है। दरअसल उन्हें यह आराम इसलिए दिया जा सकता है क्योंकि टीम इंडिया को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और पिछले काफी समय से जसप्रीत बुमराह लगातार क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि, जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन अभी तक इन दोनों टीमों के बीच खेले जा चुके दो टेस्ट मैच में काफी खराब रहा है। अनुभवी तेज गेंदबाज इस टेस्ट सीरीज में अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। जसप्रीत बुमराह ने दो टेस्ट में 42.33 के औसत से सिर्फ तीन ही विकेट झटके हैं।

यहाँ देखे:- IND vs NZ Dream11 Prediction, 3rd Test: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI व पिच रिपोर्ट, तीसरे टेस्ट मैच के लिए

जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट मैच में दिया जा सकता है आराम

अभी तक इस टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को काफी खराब गेंदबाजी करते हुए देखा गया है और यही वजह है कि न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में अपनी पकड़ बनाई हुई है। मेजबान को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें वानखेड़े टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।

अब देखना यह होगा कि अगर जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट में आराम दिया जाता है तो उनकी जगह किस गेंदबाज को प्लेइंग XI में शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट का यह भी मानना है कि तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। बुमराह के अलावा टीम में और भी बदलाव किए जा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...