Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: रिटेंशन में KKR करने जा रही बड़ा खेल, रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत को चौंकाया

IPL 2025: रिटेंशन में KKR करने जा रही बड़ा खेल, रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत को चौंकाया

Andre Russell and Shreyas Iyer

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा चौंकाने वाला फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गत चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर और स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज करने जा रही है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर के साथ कई मीटिंग की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

इससे पहले चर्चाएं थीं कि भारतीय बल्लेबाज दो अन्य फ्रेंचाइजी से संपर्क में थे, ताकि बेहतर डील हासिल कर पाए। रसेल के बाहर जाने की बातें पिछले कुछ दिनों में हुई हैं। इससे पहले ऐसी उम्मीद थी कि वो फ्रेंचाइजी के पहले रिटेंशन होंगे। हालांकि, ऑलराउंडर ने फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला किया।

वहीं माना जा रहा है कि केकेआर मैनेजमेंट उन्हें सेटअप में फिर से लाने के लिए नीलामी में राइट टू कार्ड का इस्तेमाल करेगी। इस बीच KKR रिंकू सिंह, सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती को कैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन करने के लिए तैयार है।

2024 में केकेआर ने जीता खिताब

सुनील नारायण को आईपीएल 2022 से पहले केवल 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था और 2024 में टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी साबित हुए। केकेआर ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता था।

दूसरी तरफ रिंकू सिंह ने केकेआर के साथ एक अलग कनेक्शन और फैन बेस बना लिया है। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम के लिए 46 आईपीएल मैचों में 143.33 के स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं। अगर रसेल बाहर हो जाते हैं, तो रिंकू सिंह ही फिनिशर की भूमिका में नजर आएंगे।

वहीं वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों में केकेआर के ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। उन्होंने 2021 आईपीएल में टीम को फाइनल में पहुंचाने में मदद की। वहीं पिछले दो संस्करण में वरुण ने 29 मैचों में 41 विकेट झटके हैं। 2024 सीजन में वह दूसरे लीडिंग विकेट टेकर रहे। अनकैप्ड कैटेगरी में केकेआर हर्षित राणा को रिटेन करेगी और रमनदीप सिंह के साथ बातचीत चल रही है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 1st ODI: UK दौरे पर भारत ने चखा जीत का स्वाद! इंग्लैंड को 6 विकेट से दी मात

ENG vs IND, 1st ODI: India beat England by 6 wickets (image via getty) रविवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल के शानदार...

भारतीय क्रिकेट टीम से अलग होना चाहते हैं रयान टेन डोशेट, गंभीर के फैसले का इंतजार

Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट जल्द ही अपने पद से अलग हो सकते हैं। खबरों...

15 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में ली 1-0 की बढ़त...

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...