Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: जाने KKR के 5 कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी के बारे में यहां जिन्हें टीम रिटेन करना चाहेगी

KKR (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अब आईपीएल 2025 को भी कोलकाता टीम अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। हालांकि आगामी सीजन से पहले कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हे उन्हें रिटेन करना होगा। कोलकाता टीम के लिए यह फैसला लेना बहुत ही मुश्किल होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2024 सीजन में बहुत ही कम खिलाड़ी टीम के ऐसे थे जो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।

आज हम आपको बताते हैं पांच कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी के बारे में जिन्हें आगामी नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेन कर सकता है।

6- फिल साल्ट

Phil Salt (Pic SOurce-X)

कोलकाता नाइट राइडर्स इंग्लैंड के धुआंधार ओपनर फिल साल्ट को आगामी सीजन में रिटेन कर सकते है। आईपीएल 2024 सीजन में फिल साल्ट का प्रदर्शन दमदार रहा था। हालांकि इंग्लैंड के मुकाबलों की वजह से उन्हें टीम का साथ बीच टूर्नामेंट में ही छोड़कर जाना पड़ा था। 2024 सीजन में इस धाकड़ सलामी बल्लेबाज ने 12 मैच में 39 के ऊपर के औसत से 432 रन बनाए थे।

5- सुनील नारायण

Sunil Narine (Photo Source: BCCI/IPL)

सुनील नारायण कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है और आगामी सीजन में भी उन्हें टीम रिलीज बिल्कुल भी नहीं करना चाहेगी। गौतम गंभीर के Mentorship में सुनील नारायण ने 14 मैच में 448 रन बनाए थे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सीजन में तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ा था। यही नहीं सुनील नारायण ने गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

4- अंगकृश रघुवंशी

Angkrish Raghuvanshi (Pic Source-X)

अंगकृश रघुवंशी कोलकाता नाइट राइडर्स के अनकैप्ड खिलाड़ी है। आईपीएल 2024 में इस युवा खिलाड़ी को कई मौके मिले और उन्होंने कोलकाता टीम की ओर से 163 रन बनाए जिसमें एक तूफानी अर्धशतक भी शामिल था। उनका स्ट्राइक रेट भी कमाल का था और इस युवा खिलाड़ी ने तमाम लोगों को अपना फैन बना लिया था।

3- आंद्रे रसेल

Andre Russell (Photo Source: BCCI/IPL)

आंद्रे रसेल को भी कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी टीम से रिलीज नहीं करना चाहेगा। सबसे छोटे क्रिकेट फॉर्मेट में आंद्रे रसेल का प्रदर्शन हमेशा ही धाकड़ रहा है। यही नहीं पिछले काफी सीजन से आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

2024 सीजन में इस अनुभवी ऑलराउंडर ने 15 मैच में 185 के स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए थे और 19 विकेट भी झटके थे। वो चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। आंद्रे रसेल की फिटनेस भी कमाल की है और आगामी सीजन में भी उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

2- रिंकू सिंह

Rinku Singh (Photo Source: X/Twitter)

भले ही आईपीएल 2024 में रिंकू सिंह का प्रदर्शन इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन 2023 सीजन में रिंकू सिंह ने अपना जलवा बिखेरा था। रिंकू सिंह ने 2024 सीजन में 11 मैच में 148 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 168 रन बनाए थे।

सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स ही नहीं बल्कि सभी फ्रेंचाइजी इस बात को काफी अच्छी तरह से जानती है कि रिंकू सिंह अपने दिन में किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ रिंकू सिंह फील्डिंग से भी कोलकाता टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

1- श्रेयस अय्यर

Shreyas iyer IPL FINAL, KKR vs SRH (Pic Source X)

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैच में 146 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए थे। श्रेयस का प्रदर्शन कोलकाता टीम की ओर से हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्हें भी फ्रेंचाइजी रिटेन करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 2nd ODI: Match Preview (image via getty) भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे 16 जुलाई, गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया...

‘गौती भाई ने मुझे हमेशा समझाया’ – मैच जिताऊ पारी के बाद वाशिंगटन सुंदर ने गौतम गंभीर को दिया श्रेय

Washington Sundar (Image credit Twitter – X) भारत के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद टीम इंडिया के मुख्य...

ENG vs IND, 1st ODI: UK दौरे पर भारत ने चखा जीत का स्वाद! इंग्लैंड को 6 विकेट से दी मात

ENG vs IND, 1st ODI: India beat England by 6 wickets (image via getty) रविवार, 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में अक्षर पटेल के शानदार...

भारतीय क्रिकेट टीम से अलग होना चाहते हैं रयान टेन डोशेट, गंभीर के फैसले का इंतजार

Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट जल्द ही अपने पद से अलग हो सकते हैं। खबरों...