Skip to main content

ताजा खबर

विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने डॉन ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे, लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ा

विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा ने डॉन ब्रैडमैन को छोड़ा पीछे, लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ा

Agni Chopra (Pic Source-X)

मिजोरम के स्टार बल्लेबाज अग्नि चोपड़ा (Agni Chopra) ने अपनी बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के प्लेट लीग में लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है। बता दें कि अग्नि फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के बेटे हैं और उन्होंने मणिपुर के खिलाफ पहली पारी में 269 गेंदों में 218 रनों की पारी खेली थी।

इस सीजन अग्नि चोपड़ा (Agni Chopra) शानदार लय में दिख रहे हैं और अभी तक जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। वह सीजन में इससे पहले अहमदाबाद में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मिजोरम के पिछले मैच में 110 और नाबाद 238 रनों की पारी खेल चुके हैं। मिजोरम ने वह मैच 267 रनों से जीता था।

आपको बता दें कि चोपड़ा इससे पहले अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर मुंबई की ओर से खेल चुके हैं। इस युवा खिलाड़ी को उनके कोच खुशप्रीत सिंह ने दूसरी टीम के लिए खेलने की सलाह दी, ताकि उन्हें मैदान पर अधिक समय मिल सके, क्योंकि मुंबई की सीनियर टीमों में उनका चयन नहीं हो पा रहा था। इसलिए अग्नि चोपड़ा मिजोरम चले गए और इसके बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने तहलका मचा दिया।

पहले चार फर्स्ट क्लास मैचों में लगाए शतक

चोपड़ा ने अपने पहले चार रणजी मैचों में 105, 101, 114, 10, 164, 15, 166 और 92 का स्कोर बनाया। इस तरह वह अपने पहले चार फर्स्ट क्लास मैचों में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज गए। जिसे डॉन ब्रैडमैन जैसे दिग्गज भी हासिल नहीं कर सके। उनके ये स्कोर प्लेट लीग में गेंदबाजों के खिलाफ आए हैं। बता दें कि घरेलू सर्किट में शीर्ष 32 टीमें एलीट लीग के चार समूहों में खेलती हैं, छह अन्य टीमें, जिनमें से पांच उत्तर-पूर्व क्षेत्र से हैं, प्लेट लीग में शामिल हैं।

इससे पहले चोपड़ा ने पिछले सीजन में पीटीआई से कहा था, लोग वही कहेंगे जो उन्हें कहना है, लेकिन आखिरकार, यह आपका प्रदर्शन है और ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो एक ही डिवीजन में खेल रहे हैं और उतने रन नहीं बना रहे हैं। मानक सभी के लिए समान है।

उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि मैं वर्तमान में रहने की कोशिश कर रहा हूं और मेरा लक्ष्य मिजोरम को एलीट डिवीजन में ले जाना है। अगर हम एलीट डिवीजन में हैं, तो गेंदबाजी की गुणवत्ता के मामले में सोचने की कोई बात नहीं है और मैं मिजोरम के लिए खेलूंगा।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...