Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: पारस डोगरा इस शानदार टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल

Ranji Trophy 2024-25: पारस डोगरा इस शानदार टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए शामिल

Paras Dogra (Photo Source: X/Twitter)

जम्मू और कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। पारस डोगरा रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 26 अक्टूबर को अपने नाम की। यह मैच जम्मू और कश्मीर और सर्विस के बीच में खेला गया। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में पारस डोगरा ने 67 गेंद में 28 रनों की पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने इस समय के भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमूल मजूमदार के 9203 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। पारस डोगरा ने 2001 में अपना डेब्यू किया था और अब रणजी ट्रॉफी में उन्होंने 9210 रन जड़ दिए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर है जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 12038 रन बनाए हैं। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी के इतिहास में टॉप 5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी देवेंद्र बुंदेला है जिन्होंने 9202 रन बनाए हैं जबकि यशपाल सिंह ने 8700 रन बनाए हैं।

पारस डोगरा इससे पहले इंडिया A टीम की ओर से खेल चुके हैं। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज पहले अपने राज्य हिमाचल प्रदेश की टीम से खेलते थे उसके बाद वो पुडुचेरी शिफ्ट हो गए थे। 135 फर्स्ट क्लास मैच में 49 के ऊपर के औसत से रन बनाए हैं जिसमें 31 शतक और 33 अर्धशतक है। हिमाचल प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी में भाग लेते हुए उन्होंने 19 शतक और 24 अर्धशतक के बदौलत 6418 रन बनाए थे।

यही नहीं पुडुचेरी की ओर से रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पारस डोगरा पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने शतक जड़ा था। इस सीजन में पारस डोगरा ने जम्मू और कश्मीर की ओर से चार पारी में 72 रन बनाए हैं। एक्टिव खिलाड़ियों में पारस डोगरा ने सबसे ज्यादा शतक (30) रणजी ट्रॉफी में जड़े हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर वसीम जाफर है जिन्होंने 40 शतक जुड़े हैं जबकि अजय शर्मा दूसरे स्थान पर 31 शतक के साथ है।

जम्मू और कश्मीर ने सर्विस के खिलाफ जीत दर्ज की

बता दें कि, सर्विस अपनी पहली पारी में 71 रन पर ऑलआउट हो गया था इसके बाद जम्मू और कश्मीर ने 157 रनों की बढ़त बनाई। सर्विस दूसरी पारी में 132 रन पर ऑलआउट हो गया। जम्मू और कश्मीर की ओर से युद्धवीर सिंह चरक ने 8 विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जम्मू और कश्मीर का प्रदर्शन अभी तक इस सीजन में काफी अच्छा रहा है और आने वाले मैच में भी उन्हें दमदार खेल खेलना होगा।

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...