Skip to main content

ताजा खबर

“टी20 वाली मानसिकता से बाहर…”, पुणे टेस्ट में रोहित शर्मा के लिए गए इस फैसले पर भड़के संजय मांजरेकर

“टी20 वाली मानसिकता से बाहर…”, पुणे टेस्ट में रोहित शर्मा के लिए गए इस फैसले पर भड़के संजय मांजरेकर

Rohit Sharma and Sanjay Manjrekar (Photo Source: X)

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 113 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद न्यूजीलैंड ने 2-0 से बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत को 12 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज में हार मिली है। सोशल मीडिया पर टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

सीरीज के दौरान कप्तान रोहित शर्मा द्वारा लिए गए कुछ फैसले सवालों के घेरे में हैं, जिसमें बेंगलुरु में ओवरकास्ट कंडिशन में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला शामिल हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 46 पर ऑलआउट हो गई थी, जो एशिया में टेस्ट मैचों में टीम का सबसे कम स्कोर है।

एक और फैसला जिसकी जांच की जा रही है, वह दूसरे टेस्ट में स्पिन के अनुकूल ट्रैक तैयार करना है, क्योंकि यह भारत के लिए परेशानी बनी। इस बीच, क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया के एक और फैसले के बारे में बात की, जिससे टीम को बिल्कुल भी फायदा नहीं मिला।

इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए- संजय मांजरेकर

संजय मांजरकेर ने टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर में किए गए बदलाव को लेकर बात करते हुए कप्तान रोहित शर्मा को चेतावनी दी है। दूसरे टेस्ट की चौथी में, भारत ने ऋषभ पंत के विकेट गिरने के बाद सरफराज खान से पहले वाशिंगटन सुंदर को भेजा और लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन को बरकरार रखा। मांजरेकर ने रोहित शर्मा के इस फैसले को वित्रित्र बताते हुए कहा कि भारतीय कप्तान को टी20 माइंडसेट से बाहर आना चाहिए।

संजय मांजरेकर ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा,

सरफराज खान को निचले क्रम में बल्लेबाजी करवाने और वाशिंगटन सुंदर को उनके ऊपर भेजने का फैसला, क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। यह बहुत ही अजीब है। यह एक ऐसी चीज है जिससे रोहित शर्मा को सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें टी20 माइंडसेट को लेकर ध्यान रखना चाहिए। लेफ्ट और राइट हैंड कॉम्बिनेशनल को मैच करने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें खिलाड़ियों की क्वालिटी और क्षमता के आधार पर ही आगे बढ़ना चाहिए।

दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सरफराज खान (9) वाशिंगटन सुंदर (21) दोनों ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए। और टीम इंडिया 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 245 पर ऑलआउट हो गई।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...