
India Test Team (Image Credit- Twitter X)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। जारी टेस्ट मैच के बीच टीम इंडिया के खेमे से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। दरअसल बीसीसीआई की चयन समिति ने टेस्ट सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह दी थी और उनके साथ चार ट्रैवेलिंग रिजर्व को भी चुना था।
उन चार खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज हर्षित राणा, मयंक यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी का नाम भी शामिल था। इन खिलाड़ियों का उपयोग नेट्स में प्रमुख बल्लेबाजों ने अभ्यास के लिए किया लेकिन अब खबर आ रही है कि हर्षित राणा को भारतीय स्क्वाड से रिलीज कर दिया जाएगा, ताकि वह अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी 2024-25 का तीसरे राउंड का मुकाबला खेल पाएं।
नवदीप सैनी की गैरमौजूदगी में दिल्ली के लिए खेलेंगे हर्षित राणा
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर्षित राणा को जल्द ही रिलीज कर दिया जाएगा और वह दिल्ली के लिए असम के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। रणजी ट्रॉफी का तीसरा राउंड 26 अक्टूबर से शुरू होना है।
इसी के लिए दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई से हर्षित राणा को रिलीज करने का अनुरोध किया है। इसके पीछे की बड़ी वजह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की गैरमौजूदगी है, जिनका ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए के स्क्वाड में चयन हुआ है।
हर्षित राणा को काफी समय से कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने अपना आखिरी मैच दिलीप ट्रॉफी में खेला था। इसके बाद, उनका चयन बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हो गया था लेकिन वहां भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। माना जा रहा था कि सीरीज के आखिरी मैच में उनका डेब्यू हो सकता था लेकिन वह वायरल इन्फेक्शन के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

