Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद रिजवान को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, तो सलमान अली आगा का भी हुआ प्रमोशन

पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद रिजवान को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी तो सलमान अली आगा का भी हुआ प्रमोशन

Mohammad Rizwan and Salman Ali Agha (Image Credit- Twitter X)

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि आज 27 अक्टूबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने, लाहौर में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित कर रिजवान को व्हाइट बाॅल क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की है।

तो वहीं मोहम्मद रिजवान की लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में मदद के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सलमान अली आगा को उनका डिप्टी बनाया गया है। देखने लायक बात होगी कि अब रिजवान के कार्यकाल में पाकिस्तानी टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

रिजवान पाकिस्तान के आगामी ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर मैन इन ग्रीन की कमान संभालते हुए नजर आए हैं। इन दोनों ही दौरों पर पाकिस्तानी टीम तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। साथ ही आपको जानकारी के लिए बता दें कि जिम्बाब्वे दौरे के लिए पहली बार पीसीबी ने पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम को नहीं चुना है।

पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फुल स्क्वाॅड

वनडे के लिए: आमेर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफत मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, इरफान खान, नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी।

टी20 के लिए: अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकीम, उस्मान खान।

पाकिस्तान का जिम्बाब्वे दौरे के लिए फुल स्क्वाॅड

वनडे के लिए: आमेर जमाल, अब्दुल्लाह शफीक, अबरार अहमद, अहमद दनियाल, फैसल अकरम, हारिस रउफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद इरफान खान, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी, तैयब ताहिर।

टी20 के लिए: अहमद दनियाल, अराफत मिन्हास, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इरफान खान, आमेर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, उस्मान खान।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...