Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ 1st Test: भारतीय स्पिन गेंदबाजों का कमाल प्रदर्शन, न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रनों पर सिमटी

India vs New Zealand, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच, पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मुकाबले में टाॅस हारकर पहले गेंदबाजी करने वाली भारतीय टीम के लिए स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

भारतीय गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के चलते न्यूजीलैंड की पहली पारी सिर्फ 259 रनों पर सिमट गई है। टीम इंडिया के लिए लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेल रहे ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट हासिल किए, तो अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन ने 3 विकेट झटके। साथ ही बता दें कि यह सुंदर का टेस्ट क्रिकेट में अब तक किया गया करियर बेस्ट प्रदर्शन है। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देते हुए मुकाबले में सात कीवी खिलाड़ियों का शिकार किया।

259 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी

मुकाबले में न्यूजीलैंड की पहली पारी के बारे में विस्तार से बात करें, तो कप्तान टाॅम लाथम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम को पहला झटका कप्तान लाथम (15) के रूप में 32 रनों पर लगा। इसके बाद 18 रन बनाकर विल यंग भी अश्विन के खिलाफ विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए।

लेकिन इसके बाद डेवाॅन काॅन्वे और रचिन रवींद्र के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी देखने को मिली। इस साझेदारी को अश्विन ने काॅन्वे को 76 रनों पर, पंत के हाथों कैच आउट कराकर तोड़ा।

इसके बाद अच्छे दिख रहे रचिन सुंदर द्वारा फेंकी गई एक शानदार गेंद पर 65 रनों पर बोल्ड आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए डेरिल मिचेल 18, टाॅम ब्लडेंल 3 और ग्लेन फिलिप्स 9 ने निराश किया। साथ ही टिम साउदी 5 और मिचेल सेंटनर 33 रन बनाकर आउट हुए।

देखने लायक बात होगी कि भारत पहली पारी में कितने रन बना पाती है?

আরো ताजा खबर

विराट कोहली के कार्डिफ में वनडे रिकाॅर्ड्स पर एक नजर डालें 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) इस समय इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच...

16 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच इंग्लैंड और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे...

संन्यास के बाद फिर मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ अब घरेलू क्रिकेट पर फोकस

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था।...

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...