Skip to main content

ताजा खबर

“यह भारतीय टीम का घबराहट भरा फैसला लगता है”- रोहित की कप्तानी पर भड़के सुनील गावस्कर

यह भारतीय टीम का घबराहट भरा फैसला लगता है- रोहित की कप्तानी पर भड़के सुनील गावस्कर

Rohit Sharma & Sunil Gavaskar (Photo Source: X/Getty Images)

भारतीय टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पुणे MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में तीन बदलाव किए हैं। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा नए टीम कॉम्बिनेशन के साथ दूसरे टेस्ट में उतरे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उसी को देखते हुए रोहित ने पुणे टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में आकाश दीप, शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है जबकि मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव को बेंच पर बिठाया गया है। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी एक वाजिब सवाल खड़ा कर दिया है।

शुभमन गिल फिट होकर प्लेइंग XI में वापस आए, तो टीम में उनकी जगह बनाने के लिए केएल राहुल को बाहर कर दिया गया। वहीं कुलदीप यादव जिन्होंने बेंगलुरु में कुछ खास कमाल नहीं किया था तो उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को टीम में लाया गया, वहीं मोहम्मद सिराज भी बेंगलुरु में उस लय में नहीं दिखे और उनकी जगह आकाशदीप की प्लेइंग XI में एंट्री हुई है।

टीम इंडिया में हुए बदलाव को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

इस बदलाव को लेकर पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत ने घबराहट में अंतिम एकादश में कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया होगा। गावस्कर ने गुरुवार को टॉस के बाद मैच के प्रसारकों से कहा, “यह भारतीय टीम का घबराहट भरा फैसला लगता है। आप अक्सर टीम में तीन बदलाव नहीं करते हैं।”

गावस्कर ने कहा, “जब तक चोट की चिंता न हो, मैं बहुत सी टीमों को तीन बदलाव करते नहीं देखता हूं। वॉशिंगटन सुंदर को शामिल करने से पता चलता है कि वे अपनी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित हैं. गेंदबाजी से ज्यादा, उन्हें निचले क्रम में उनकी बल्लेबाजी की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि, ‘हां, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी इकाई में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के बारे में काफी चर्चा हो रही है, लेकिन मैं कुलदीप यादव को चुनूंगा क्योंकि उनकी गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बाहर की तरफ निकलती है।”

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...