Skip to main content

ताजा खबर

DRS के मामले में रोहित ने किया Sarfaraz Khan पर भरोसा, जिसके बाद अंपायर को बदलना पड़ा फैसला

DRS के मामले में रोहित ने किया Sarfaraz Khan पर भरोसा, जिसके बाद अंपायर को बदलना पड़ा फैसला

Sarfaraz Khan (Photo Source: X)

घरेलू क्रिकेट के बाद टीम इंडिया से खेलते हुए Sarfaraz Khan रनों का पहाड़ खड़ा करने में लगे हैं, साथ ही धीरे-धीरे वो भारतीय टीम में सभी के फेवरेट खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। इस बीच पुणे टेस्ट मैच के पहले दिन सरफराज खान ने कुछ ऐसा खेल कर दिया, जिसे देख फैन्स ले लेकर कप्तान रोहित शर्मा हैरान हो गए।

हाल ही में पिता बने हैं Sarfaraz Khan

न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में Sarfaraz Khan ने अपना मेडन टेस्ट शतक लगाया था, उसके कुछ ही दिन बाद इस बल्लेबाज को एक और खुशखबरी मिली थी। जहां सरफराज हाल ही में पिता बने हैं और उसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर दी थी। आपको बता दे कि सरफराज की वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है।

जब Sarfaraz Khan के दबाव में कप्तान रोहित ने लिया DRS

*आर अश्विन की गेंद पर पंत को कैच थमा बैठे थे कीवी बल्लेबाज Will Young।
*इस दौरान Sarfaraz Khan ने कप्तान रोहित को DRS के लिए मनाया था।
*सरफराज उत्साह के साथ दौड़कर रोहित के पास पहुंचे थे और बोले थे- आउट है आउट है।
*जिसके बाद कप्तान ने उनकी बात मानी थी और DRS लेने के बाद यंग आउट हो गए थे।

रोहित शर्मा को DRS के लिए मनाते Sarfaraz Khan

विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खुशी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

भारतीय टीम को करना होगा कमबैक

जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को कमबैक करना होगा, 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कीवी टीम जीत चुकी है। ऐसे में इस समय मेहमान टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है, जिसे देखते हुए टीम इंडिया को पुणे टेस्ट मैच जीत की कहानी लिखनी होगी। अगर रोहित की सेना पुणे टेस्ट मैच भी हार जाती है, तो फिर कीवी टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगी। साथ ही ये टेस्ट सीरीज WTC के लिहाज से है, साथ ही इस टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी और उस सीरीज में कुल 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। वहीं BGT सीरीज के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान होगा।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...