Skip to main content

ताजा खबर

WTC 2023-2025: बांग्लादेश-साउथ अफ्रीका मैच के बाद Points Table में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए भारत का पोजीशन

WTC 2023-2025 बांग्लादेश-साउथ अफ्रीका मैच के बाद Points Table में हुआ बड़ा बदलाव जानिए भारत का पोजीशन

RSA vs BAN (Photo Source: Getty Images)

WTC 2025 Updated Points Table- साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई और साथ ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है।

इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका WTC पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर थी, वहीं बांग्लादेश 7वें नंबर पर मौजूद थी। लेकिन ढाका टेस्ट के खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका दो पायदान की छलांग लगाकर 6ठे से चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं बांग्लादेश अभी भी 7वें पायदान पर मौजूद है।

WTC 2025 Points Table में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को हुआ नुकसान

साउथ अफ्रीका की इस जीत से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को पॉइंट्स टेबल में 1-1 पायदान का नुकसान हुआ है। भारत के खिलाफ पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम चौथे पायदान पर पहुंच गई थी, मगर ताजा पॉइंट्स टेबल में अब वह 5वें पायदान पर खिसक गई है। वहीं इंग्लैंड इस समय पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेल रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज के पहले दो मैचों के बाद इंग्लैंड पांचवे पायदान पर था, मगर अब वह 6ठे नंबर पर खिसक गया है। वहीं पाकिस्तान अभी भी आठवें पायदान पर मौजूद है। वहीं भारतीय टीम की बात करें तो, न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में मिली हार के बावजूद रोहित एंड कंपनी नंबर वन पर बनी हुई है।

भारत का जीत का प्रतिशत 68.06 का है। वहीं टॉप-2 में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया है, जिनका जीत का प्रतिशत 62.50 का है। भारत इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेल रहा है और इस मैच को जीतकर भारत WTC की अगली फाइनल के लिए अपनी दावेदारी को और भी मजबूत करना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

1 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए: अक्टूबर-नवंबर 2026 के लिए तीन चार दिवसीय मैचों का शेड्यूल घोषित न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पुष्टि की है कि...

चोट के कारण एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा; अफगानिस्तान सीरीज से करेंगे वापसी

Nahid Rana (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) चोट के कारण सितंबर 2026 में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।...

SM Trends: 1 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2026 कैरेबियन प्रीमियर लीग में, गुयाना अमेजन वॉरियर्स के फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। डीप मिड-विकेट पर...

“चलो साथ मिलकर खूबसूरत यादें बनाते हैं” – बेटे रियो के क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर सुरेश रैना ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Suresh Raina Celebrates Son Rio’s First Steps in Cricket with Emotional Post (image via X) Suresh Raina son Rio: भारत के पूर्व क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...