
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने इस मुकाबले में ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 7 चौकों और 15 छक्कों की बदौलत नाबाद 133 रन बनाए। सिकंदर ने महज 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वहीं, इस मुकाबले में जिम्बाब्वे टीम ने रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी।
यहाँ देखे:- टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
सिकंदर रजा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
सिकंदर रजा ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। सिकंदर मेंस टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके खाते में अब 17 अवॉर्ड हो गए हैं। अपने T20I करियर में कोहली ने 16 पीओटीएम जीते।
कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के खाते में भी 16 अवॉर्ड हैं। बता दें कि सिकंदर जिम्बाब्वे की ओर से T20I सेंचुरी लगाने वाले पहले प्लेयर हैं। उन्होंने संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक ठोका है।
टी20 में पहली बार हुआ ये कमाल
जिम्बाब्वे एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले टीम बन गई है। जिम्बाब्वे के चार खिलाड़ियों ने इस मैच में 50+ स्कोर किया। टी20 में ऐसा पहली बार हुआ। सिकंदर ने जहां शतक जमाया तो वहीं ओपनर ब्रायन बेनेट, टी मारुमानी और क्लाइव मडांडे ने अर्धशतक जड़ा। बेनेट के बल्ले से 26 गेंदों में 50 रन निकले। उन्होंने 7 चौके और एक छक्का मारा। मारुमानी ने 19 गेंदों में 9 चौकों और चार सिक्स के जरिए 62 रन बटोरे। मडांडे ने 17 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी खेली।
SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

