Skip to main content

ताजा खबर

यदि आपने कानपुर का आनंद लिया, तो बेंगलुरु में 46 ऑलआउट को भी स्वीकार करना होगा: गौतम गंभीर 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

बेंगलुरू टेस्ट मैच में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं इस मैच की पहली पारी में भारत सिर्फ 46 रनों पर सिमट गई थी, लेकिन इसके बाद उसने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन यह उसे हार से नहीं बचा सकी।

मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से मैच जीतने को लेकर आक्रामक रवैया अपनाया गया था, और इस रवैये की वजह से ही भारत ने कानपुर में बारिश की वजह से तीन दिन का खेल धुलने के बाद भी, बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की थी।

दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का बड़ा बयान सामने आया है। गंभीर का कहना है कि यदि आपने कानपुर का आनंद लिया, तो बेंगलुरु में 46 ऑलआउट को भी स्वीकार करना होगा।

गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा- इसीलिए हम क्रिकेट को बड़े लेवल का खेल कहते हैं। यदि आप उस प्रदर्शन का आनंद लेते हैं, जैसे हमने कानपुर में किया था, तो आपको उन दिनों को भी स्वीकार करना होगा जैसे हमने बेंगलुरु में प्रदर्शन किया। लेकिन अच्छी बात यह थी कि 46 रन पर आउट होने के बाद भी, हम टेस्ट मैच जीतना चाह रहे थे। यह महत्वपूर्ण था और हम इसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

गंभीर ने आगे कहा- मैंने पहले कहा था कि हमारा पहला विकल्प हमेशा जीतना होता है और दूसरा विकल्प ड्रॉ होता है। हमारी दूसरी पारी की बल्लेबाजी को देखें, तो हमारा ढाई दिन खेलने का इरादा नहीं था।

हम सोच रहे थे कि हम गेम कैसे जीत सकते हैं। यदि आप मुझसे पूछें, तो हम शायद मैच जीतने से 100 रन ही दूर थे। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि कई टीमें 46 रन पर आउट होने के बाद, इस तरह सोचेंगी। लेकिन हम आगे चलकर यही क्वालिटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...