
Team India (Image Credit-Instagram)
न्यूजीलैंड के खिलाफ Team India ने टेस्ट सीरीज का आगाज हार के साथ किया था, जहां कीवी टीम के खिलाफ रोहित की सेना को पहले टेस्ट मैच में करारी मात मिली थी। वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है, जिसमें भारतीय टीम किसी तरह की कोई गलती नहीं करना चाहती और इसे लेकर नेट्स में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
ऋषभ पंत को लेकर आ गई बड़ी अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ Team India के प्रमुख खिलाड़ी ऋषभ पंत का घुटना चोटिल हो गया था, जिसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी की थी। लेकिन सभी के मन में सवाल था कि, क्या पंत पुणे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं। वहीं इस सवाल का जवाब टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर ने दे दिया है, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने पंत को लेकर बयान दिया, गंभीर ने कहा कि- पंत पूरी तरह से फिट हैं और वो दूसरे टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग करेंगे।
पुणे टेस्ट मैच के लिए Team India कड़ी मेहनत कर रही है
*Team India और न्यूजीलैंड के बीच कल से शुरू होगा सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच।
*पुणे में होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना।
*टीम के इंस्टा पर आई अभ्यास की तस्वीरें, कोच गंंभीर की थी इस दौरान सब पर नजर।
*रोहित से लेकर केएल ने किया बल्लेबाजी अभ्यास, तो इस दौरान विराट नजर आए काफी खुश।
Team India के अभ्यास सत्र से ये तस्वीरें आई हैं सामने
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
एक नजर डालते हैं गेंदबाजी कोच के इस वाले वीडियो पर भी
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
कुल कितने टेस्ट मैच होंगे इस सीरीज में?
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कुल 3 टेस्ट मैचों की सीरीज है, जिसमें पहला टेस्ट मैच जीतकर कीवी टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। अब दूसरा टेस्ट मैच पुणे में 24 तारीख से खेला जाएगा, वहीं दूसरा टेस्ट मैच 1 तारीख से मुंबई में खेला जाएगा। साथ ही इस सीरीज का पहला मैच हारते ही टीम इंडिया को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया था, जिसके तहत वाशिंगटन सुंदर को टीम के साथ जोड़ा गया है।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

