Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: क्या दूसरे टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे ऋषभ पंत? जाने क्या कहा टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने

IND vs NZ: क्या दूसरे टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे ऋषभ पंत? जाने क्या कहा टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने

Rishabh Pant (Pic Source-X)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब दूसरे टेस्ट की शुरुआत 24 अक्टूबर से होने वाली है। यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

रेयान टेन डोएशे के मुताबिक ऋषभ पंत दूसरे टेस्ट से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और उन्हीं को विकेटकीपिंग करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, पहले टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग करते समय चोट लग गई थी। हालांकि बेहतरीन खिलाड़ी ने दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए।

रेयान टेन डोएशे ने दूसरे टेस्ट से पहले कहा कि, ‘दौड़ते समय ऋषभ पंत को घुटने में थोड़ा सा दर्द हो रहा था। हम उम्मीद करते हैं कि दूसरे टेस्ट से पहले वो पूरी तरह से फिट हो जाए और अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलते हुए नजर आए।’

न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट को किया था अपने नाम

बता दें कि, न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच को अपने नाम किया था। टीम इंडिया के खिलाड़ी पहले टेस्ट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 402 रन बनाए।

मेजबान ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की और 462 रन बनाए। टीम की ओर से ऋषभ पंत के अलावा सरफराज खान ने 150 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार पारी के बावजूद न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया। अब टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम करना बेहद जरूरी है। ऋषभ पंत खुद दूसरे टेस्ट में मैच विनिंग पारी खेलने को देखेंगे।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...