Skip to main content

ताजा खबर

BAN vs SA: Kyle Verreynne के शतक ने दक्षिण अफ्रीका को दिलाई मजबूत बढ़त

BAN vs SA Kyle Verreynne के शतक ने दक्षिण अफ्रीका को दिलाई मजबूत बढ़त

Kyle Verreynne (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका (BAN vs SA) के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका को Kyle Verreynne की शतकीय पारी ने मेजबान टीम के खिलाफ मजबूत बढ़त दिला दी है।

बता दें कि मुकाबले में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 144 गेंदों में 114 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान खिलाड़ी ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। कायल के अलावा वियान मुल्डर ने भी 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

देखें शतक लगाने के बाद Kyle Verreynne की प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो साउथ अफ्रीका की शानदार गेंदबाजी के सामने, मेजबान बांग्लादेश की पहली पारी 40.1 ओवरों में सिर्फ 106 रनों पर सिमट गई है। तो वहीं इसके बाद साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 88.4 ओवरों में 308 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 202 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक मेजबान बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 25 ओवर बाद तीन विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इससयम महमूद हसन जाॅय 35* और मुशफिकुर रहीम 23* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दूसरी ओर, मुकाबले में अभी तक साउथ अफ्रीका गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। बांग्लादेश को पहली पारी में 106 रनों पर समेटने वाले, प्रोटीज गेंदबाज ने अभी तक बांग्लादेश के तीन विकेट हासिल कर लिए हैं। शादमान इस्लाम 1, मोमिनुल हक 0 और कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 23 रन बनाकर आउट हो चुके है। साउथ अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को 1 और स्पिनर केशव महाराज को 1 सफलता मिली है।

देखने लायक बात होगी कि इस मैच में मेजबान बांग्लादेश वापसी कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

19 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. श्रेयंका पाटिल टखने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर भारतीय ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को बुधवार (17 जून) को...

Women’s T20 WC 2026: भारत के विश्व कप अभियान को तगड़ा झटका! श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा

Shreyanka Patil ruled out of T20 WC (image via getty) भारतीय महिला टीम को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ऑफ स्पिनर श्रेयंका...

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...