Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: MCA में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं विराट कोहली, मुंबई से पुणे के लिए स्टार बल्लेबाज हुए रवाना

IND vs NZ: MCA में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं विराट कोहली, मुंबई से पुणे के लिए स्टार बल्लेबाज हुए रवाना

Virat Kohli (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर आज यानी 22 अक्टूबर को देखा गया। बता दें कि, टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रही है।

टीम के ज्यादातर खिलाड़ी 21 अक्टूबर को ही पुणे पहुंच गए हैं लेकिन विराट कोहली अपने परिवार के साथ थोड़ा और समय बिताने के लिए मुंबई में ही रुके रहे। पहले टेस्ट के खत्म होने के कुछ घंटे बाद विराट कोहली को 20 अक्टूबर को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कृष्णदास कीर्तन में भाग लेते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।

यह रही वीडियो:

विराट कोहली की बात की जाए तो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में अनुभवी खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाए। अपनी इसी पारी के दौरान विराट कोहली चौथे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने 9000 टेस्ट रन पूरे किए।

बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और यही वजह है कि न्यूजीलैंड ने इसे 8 विकेट रहते जीता। टीम इंडिया पहले टेस्ट की पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 402 रन बनाए। हालांकि दूसरी पारी में टीम इंडिया ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 462 रन बनाए। टीम की ओर से सरफराज खान ने 150 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 99 रनों का योगदान दिया।

हालांकि 107 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। भले ही पहले टेस्ट को टीम इंडिया अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट को टीम जरूर जीतना चाहेगी। विराट कोहली भी दूसरे टेस्ट में धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

‘हम पहला ही उड़ा देंगे’ – वैभव सूर्यवंशी ने IPL डेब्यू पर संजू सैमसन, राहुल द्रविड़ के साथ बातचीत का खुलासा किया

Vaibhav Sooryavanshi (image via X) वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में अपने आईपीएल डेब्यू से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था, जहां उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर...

NZ vs SA 2026: अंगूठे की चोट के कारण Ish Sodhi शेष T20I सीरीज से बाहर

NZ vs SA: Ish Sodhi (image via getty) न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी टी20आई सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी...

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...