Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 22 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 22 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Cheteshwar Pujara (Photo Source: X)

1) जितेश शर्मा क्यों हुए थे आईपीएल 2024 में फ्लॉप, अब किया बड़ा खुलासा

जितेश ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा, “जब आईपीएल शुरू हुआ, तो मैं वर्ल्ड कप के बारे में बहुत सोच रहा था और शायद इसीलिए मैं दिए गए मैच पर अधिक फोकस नहीं कर पाया।” उन्होंने कबूल किया कि, “मुझे इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। जो है, वो है। मैं स्पष्ट रूप से नहीं सोच सका, क्योंकि वर्ल्ड कप चयन मेरे दिमाग में था। जिस क्षण टीम चुनी गई, मेरी बल्लेबाजी बहुत बेहतर हो गई। मुझे अधिक खुलेपन का एहसास हुआ, मुझे पता था कि मैं टीम में नहीं हूं, क्योंकि मुझे पता था कि मुझे फोकस करना होगा और रन बनाने होंगे। इसलिए मैं टूर्नामेंट के अंत तक 2-3 अच्छी पारियां खेलने में कामयाब रहा था।” (पढ़ें पूरी खबर)

2) WI vs ENG: जोस बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, यह स्टार ऑलराउंडर करेगा कप्तानी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 31 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करना है। इस बीच, इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कप्तान जोस बटलर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बटलर अब तक अपनी काफ इंजरी से नहीं उबर पाए हैं। बता दें, जोस बटलर को पहले वनडे टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें टीम से बाहर कर दिया है। हालांकि, बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का हिस्सा है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज बने तैजुल इस्लाम

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेशी गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने 200 टेस्ट विकेट लेने का बड़ा कारनाम कर दिखाया है। वह ऐसा करने वाले दूसरे बांग्लादेशी बन गए हैं। ऐसा करते हुए तैजुल ने शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 54 टेस्ट में 200 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, तैजुल इस्लाम ने सिर्फ 48 टेस्ट में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है। इस प्रकार वह ऐसा करने वाले सबसे तेज बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे मोहम्मद शमी, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

NDTV Sports के मुताबिक मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर बात करते हुए बताया, मैं कल की गेंदबाजी से बहुत खुश हूं। मैं इससे पहले हाफ रन-अप से गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि मैं ज्यादा लोड नहीं लेना चाहता था। लेकिन कल, मैंने पूरी ताकत से गेंदबाजी करने का फैसला किया और मैंने 100 प्रतिशत गेंदबाजी की। बता दें, शमी को बेंगलुरु में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेन पिच पर एक घंटे से अधिक समय तक गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। (पढ़ें पूरी खबर)

5) शाहीन अफरीदी नहीं यह स्टार खिलाड़ी बनेगा पाकिस्तान टीम का व्हाइट बॉल कप्तान

पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद पीसीबी ने बाबर आजम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया। वहीं इस बदलाव के बाद पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हरा दिया है। इस बीच अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम की कप्तानी मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) को सौंपी जा सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) BAN vs SA, 1st Test: हसन महमूद ने एडन मार्करम को किया बोल्ड, साउथ अफ्रीकी कप्तान से हुई यह गलती, देखें वीडियो

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 अक्टूबर से खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 106 रनों पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका को भी पहली पारी में खराब शुरुआत मिली है। बांग्लादेश के युवा गेंदबाज हसन महमूद ने पहले ही ओवर में एडन मार्करम को आउट कर विरोधी टीम को बड़ा झटका दिया। महमूद की गेंद को मार्करम ठीक तरह से पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधे जाकर स्टंप्स से टकरा गई। (पढ़ें पूरी खबर)

7) Ranji Trophy 2024-25: चेतेश्वर पुजारा ने ठोका 18वां दोहरा शतक, डॉन ब्रैडमैन के साथ इस खास सूची में हुए शामिल

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे राउंड में छत्तीसगढ़ और सौराष्ट्र की टीम आमने-सामने हैं। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 578/7 पर घोषित की। सौराष्ट्र की टीम भी इस वक्त शानदार बल्लेबाजी करती हुई नजर आ रही है। चेतेश्वर पुजारा ने रेड-बॉल क्रिकेट में शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए दोहरा शतक ठोक दिया है। यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका 18वां दोहरा शतक है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) Sanju Samson साथी खिलाड़ियों की खूब तारीफ कर रहे हैं, बताया किसका कौनसा शॉट बेस्ट लगता है

वैसे तो Sanju Samson मैदान पर काफी शांत दिखते हैं, साथ ही ज्यादा किसी से बात नहीं करते। लेकिन अब एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें संजू ने काफी दिल खोलकर बात की है, इस दौरान उन्होंने अपने खेल से लेकर साथी खिलाड़ियों को लेकर बात की है और उन्होंने अपने फैन्स के लिए खास बात बोली है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) टेस्ट मैच हारने के बाद क्या हो गया Rishabh Pant को, ये कैसी-कैसी इंस्टा स्टोरी शेयर कर रहे हैं?

क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ Rishabh Pant सोशल मीडिया के मैदान पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, जहां वो हर मैच के बाद कोई ना कोई रील वीडियो जरूर शेयर करते हैं। इस बार पंत ने रील वीडियो शेयर करने के अलावा, कुछ ऐसी इंस्टा स्टोरी भी शेयर कर दी है जिसे देख फैन्स हैरान है और उनके मन में पंत को लेकर अलग-अलग सवाल खड़े हो रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) New Zealand की महिला खिलाड़ियों ने किया ऐसा काम, जिसे देख याद आया विराट-रोहित का नाम

साउथ अफ्रीका की महिला टीम को  ICC Womens T20 World cup 2024 के फाइनल में New Zealand ने मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की है, जिसके बाद कीवी टीम के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो ऐसा भी आया है, जिसे देख फैन्स को विराट कोहली और रोहित शर्मा की याद आ गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...