Skip to main content

ताजा खबर

जितेश शर्मा क्यों हुए थे आईपीएल 2024 में फ्लॉप, अब किया बड़ा खुलासा

जितेश शर्मा क्यों हुए थे आईपीएल 2024 में फ्लॉप, अब किया बड़ा खुलासा

Jitesh Sharma (Photo Source: IPL/BCCI)

भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और इस कारण से उन्हें टीम इंडिया में मौके भी मिले। हालांकि, 2024 आईपीएल में जितेश 12 पारियों में सिर्फ 187 रन ही बना सके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 131.6 का रहा।

अब इस बीच जितेश ने खुलासा किया है वह टूर्नामेंट के दौरान टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर काफी सोच रहे थे, जिस कारण से उनका प्रदर्शन आईपीएल 2024 में निराशाजनक रहा। उन्होंने यह भी बताया कि वह भारत की योजनाओं में थे, लेकिन टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाजों के अधिक होने के कारण उन्हें मौका नहीं मिला।

जितेश ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा, “जब आईपीएल शुरू हुआ, तो मैं वर्ल्ड कप के बारे में बहुत सोच रहा था और शायद इसीलिए मैं दिए गए मैच पर अधिक फोकस नहीं कर पाया।”

मैं भी उन दोनों को ही प्राथमिकता देता- जितेश शर्मा

उन्होंने कबूल किया कि, “मुझे इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। जो है, वो है। मैं स्पष्ट रूप से नहीं सोच सका, क्योंकि वर्ल्ड कप चयन मेरे दिमाग में था। जिस क्षण टीम चुनी गई, मेरी बल्लेबाजी बहुत बेहतर हो गई। मुझे अधिक खुलेपन का एहसास हुआ, मुझे पता था कि मैं टीम में नहीं हूं, क्योंकि मुझे पता था कि मुझे फोकस करना होगा और रन बनाने होंगे। इसलिए मैं टूर्नामेंट के अंत तक 2-3 अच्छी पारियां खेलने में कामयाब रहा था।”

जितेश शर्मा ने आगे कहा कि, “अगर मैं चयनकर्ता होता, तो मैं उस समय खुद को नहीं चुनता क्योंकि ऋषभ पंत ने वापसी की और खुद को साबित किया और संजू भाई जिस फॉर्म में थे, मैं खुद को नहीं चुनता। मैं भी उन दोनों को ही प्राथमिकता देता।”

बता दें कि जितेश ने भारत की ओर से 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14.28 की औसत और 147.05 के शानदार स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाए हैं। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। आईपीएल 2023 में जितेश शर्मा ने 156.06 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...