Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे मोहम्मद शमी, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेंगे मोहम्मद शमी, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Mohammed Shami (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट फैंस मोहम्मद शमी की वापसी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। तेज गेंदबाज ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद से अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने टूर्नामेंट में 10.70 की औसत से 24 विकेट चटकाए थे। वर्ल्ड कप के दौरान ही शमी को टखने में चोट लगी थी, जिसके चलते इसी साल फरवरी में लंदन में उनकी सर्जरी हुई। शमी एनसीए में अपनी वापसी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।

इस बीच, शमी ने टीम इंडिया और फैंस की टेंशन की खत्म करते हुए अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। शमी ने बताया कि वह पूरी तरह से फिट हैं और 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार है। वह इससे पहले रणजी ट्रॉफी 2024-25 में बंगाल के लिए एक या दो मैच में हिस्सा ले सकते हैं।

मुझे मैदान पर अधिक समय बिताना होगा- मोहम्मद शमी

NDTV Sports के मुताबिक मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस को लेकर बात करते हुए बताया,

मैं कल की गेंदबाजी से बहुत खुश हूं। मैं इससे पहले हाफ रन-अप से गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि मैं ज्यादा लोड नहीं लेना चाहता था। लेकिन कल, मैंने पूरी ताकत से गेंदबाजी करने का फैसला किया और मैंने 100 प्रतिशत गेंदबाजी की।

बता दें, शमी को बेंगलुरु में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेन पिच पर एक घंटे से अधिक समय तक गेंदबाजी करते हुए देखा गया था।

शमी ने आगे बात करते हुए कहा,

रिजल्ट अच्छा रहा। मैं 100 प्रतिशत दर्द मुक्त हूं। हर कोई लंबे समय से सोच रहा था कि क्या मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खेल पाऊंगा, लेकिन इसमें अभी कुछ समय है। मेरे दिमाग में बस यही बात है कि मैं फिट रहूं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए मैं कितना मजबूत हो सकता हूं। मैं देख सकता हूं कि ऑस्ट्रेलिया में हमें किस तरह के अटैक की जरूरत है। मुझे मैदान पर अधिक समय बिताना होगा। मैं जाने से पहले कुछ (रणजी) मैच खेलना चाहता हूं।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...