Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs WI Semifinal Womens T20 World Cup: वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

NZ vs WI Semifinal Womens T20 World Cup: वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
Womens T20 World Cup 2024 (Photo Source: X)शुक्रवार को खेले गए महिला टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को आठ रनों से हराया। आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को मात दी। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 14 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की की। वहीं वेस्टइंडीज की टीम का आठ साल बाद ट्रॉफी जीतने का सपना फिर से टूट गया।

2016 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर वेस्टइंडीज की टीम चैंपियन बनी थी। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।

NZ vs WI: दूसरे सेमीफाइनल मैच का हाल

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन बना सकी। हालांकि विंडीज टीम ने आखिरी के कुछ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जरूर की, लेकिन वो लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके।

न्यूजीलैंड के 128 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा जब किआना जोसेफ (12) आउट हुई। किआना को ईडन कार्सन ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद शमैन कैंपबेल (3) भी कार्सन का शिकार बनी। हेली मैथ्यूज (15), स्टेफनी टेलर (13) और आलिया ऑलेन (चार) और शडीन नेशन (शून्य) पर आउट हुई। डिएंड्रा डॉटिन ने 22 गेंदों में दो छक्के लगाते हुए (33) रनों की पारी खेली।

कीवी पारी की बात करें तो इस मुकाबले में सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। इस फैसले को सुजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर की सलामी जोड़ी ने सही साबित किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 48 रन की पार्टनरशिप की। करिश्मा रामहरैक ने इस जोड़ी को तोड़ा। वहीं बेट्स 28 रन बनाकर आउट हुईं।

अमेलिया केर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुई। प्लिमर भी टिकने के बाद 31 गेंदों में 33 रन बनाकर चली बनीं। पूरे ओवर खेलने के बाद कीवी टीम ने 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की ओर से डींड्रा डॉटिन सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...