Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड को हराकर वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में जगह की पक्की, कीवी टीम का सफर हुआ खत्म

WI vs NZ (Photo Source: Getty Images)

T20 World Cup 2024 के सुपर 8 में अब कुल चार टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई किया है। त्रिनिदाद में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 13 रनों से हराकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की। इसी के साथ टूर्नामेंट की मेजबान टीम ने ग्रुप सी से सुपर 8 में जगह बना ली, जबकि न्यूजीलैंड के लिए सुपर 8 में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया है।

WI vs NZ मैच का हाल

त्रिनिदाद में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। यहां तक कि टीम के 9 विकेट 18वें ओवर में ही गिर गए थे और उस समय टीम का स्कोर 112 रन था, लेकिन शेरफन रदरफोर्ड ने आखिरी दो ओवरों में अकेले 37 रन बनाए और मैच पलट दिया था। वहीं, जब न्यूजीलैंड की टीम 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बना सकी और मुकाबला 13 रनों से हार गई।

कीवी टीम की ये इस टूर्नामेंट में दूसरी हार है। टीम का नेट रन रेट पहले से ही खराब है। ऐसे में टीम अपने दम पर सुपर 8 के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर पाएगी। न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर ने एक बार फिर से टीम को निराश किया। टीम के पांच विकेट 63 रन पर गिर गए थे। कप्तान विलियमसन लगातार दो मैचों में फेल रहे। अन्य बल्लेबाज भी इस वर्ल्ड कप में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं।

न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल हुआ सुपर 8 का सफर

इस हार के बाद न्यूजीलैंड के लिए सुपर 8 का सफर लगभग खत्म हो गया है। कीवी टीम को अगर सुपर 8 में पहुंचना है तो पहले उन्हें अपने दोनों मैच जीतने होंगे और फिर बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। वहीं, अगर अफगानिस्तान ने शुक्रवार 14 जून को होने वाले मैच में पापुआ न्यू गिनी को हरा दिया तो कीवी टीम आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

न्यूजीलैंड को 14 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी से भिड़ना है। इन दोनों मैचों में भी जीत कीवी टीम के लिए काफी नहीं होगी। दरअसल, वेस्टइंडीज के तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक हैं। वहीं, अफगानिस्तान ने अब तक दो में दो जीत हासिल की है। उसके चार अंक हैं। अफगानिस्तान को 14 जून को पापुआ न्यू गिनी से भिड़ना है। इस मैच में जीत या फिर मैच के बारिश से धुलने पर अफगानिस्तान की टीम क्वालिफाई कर जाएगी।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...