Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ, 1st Test: Day 3 Highlights: रचिन रवींद्र के शतक से लेकर दूसरी पारी में कोहली के 70 पर आउट होने तक

IND vs NZ 1st Test Day 3 Highlights रचिन रवींद्र के शतक से लेकर दूसरी पारी में कोहली के 70 पर आउट होने तक

IND vs NZ (Photo Source: Getty Images)

IND vs NZ, 1st Test: Day 3 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया पहली पारी में 46 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। और न्यूजीलैंड ने दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए थे।

आज खेल के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 402 रनों पर ऑलआउट हो गई। दिन के अंत तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। सरफराज खान (70*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

तीसरे दिन की शुरुआत में ही सिराज ने किया स्ट्राइक

खेल के दूसरे दिन के अंत तक रचिन रवींद्र (22*) और डेरिल मिचेल (14*) नाबाद क्रीज पर मौजूद थे। तीसरे दिन की शुरुआत में ही मोहम्मद सिराज ने डेरिल मिचेल (18) को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। इसके बाद टॉम ब्लंडल (5), ग्लेन फिलिप्स (14) और मैट हेनरी (8) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

IND vs NZ: रचिन रवींद्र ने ठोका करियर का दूसरा टेस्ट शतक

रचिन रवींद्र ने आर अश्विन द्वारा डाले गए 80वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर 124 गेंदों में शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। अश्विन द्वारा डाले गए इस ओवर में कुल 20 रन आए थे, जिसमें रचिन और टिम साउदी ने मिलकर तीन चौके और एक छक्का लगाया था।

टिम साउदी और रचिन रवींद्र के बीच हुई 137 रनों की साझेदारी

टिम साउदी और रचिन रवींद्र की जोड़ी ने 8वें विकेट के लिए 137 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। सिराज ने टिम साउदी को आउट कर 370 के स्कोर पर कीवी टीम को 8वां झटका दिया। साउदी ने 73 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली।

कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र को आउट किया, और न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 402 रनों पर सिमट गई। रचिन रवींद्र ने 157 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 134 रनों की शानदार पारी खेली। पहली पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने संयुक्त रूप से 3-3 विकेट लिए। सिराज के नाम दो, जसप्रीत बुमारह और अश्विन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

IND vs NZ: दूसरी पारी में भारत की शानदार शुरुआत

पहली पारी में बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में कमाल की शुरुआत की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। यशस्वी 17वें ओवर में एजाज पटेल के खिलाफ आउट हुए, उन्होंने 52 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 35 रनों की पारी खेली।

तूफानी पारी खेलने के बाद आउट हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा

रोहित शर्मा पहली पारी में मात्र 2 रन बना पाए थे। दूसरी पारी में वह कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। उन्होंने मैट हेनरी द्वारा डाले गए 21वें ओवर में 4,6,4 लगाकर 59 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। लेकिन फिर अगले ही ओवर में वह एजाज पटेल के खिलाफ आउट हो गए।

ओवर की पांचवीं गेंद को रोहित शर्मा ने डिफेंड किया लेकिन गेंद जाकर स्टंप्स से टकरा गई। इसके बाद रोहित अपना सिर नीचे झुकाकर खड़े हो गए। उन्होंने 63 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली।

विराट कोहली ने जड़ा 31वां टेस्ट अर्धशतक

विराट कोहली ने मैट हेनरी द्वारा डाले गए 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन भागकर 31वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले सरफराज खान ने 42 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक ठोका।

विराट ने पूरे किए 9000 टेस्ट रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 रन बनाते ही विराट कोहली ने टेस्ट करियर में 9000 रन पूरे किए। वह सचिन तेंदुलकर (15921), राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122) के बाद यह कारनामा करने वाले चौथे भारतीय है। कोहली ने 197 पारियों में 9000 टेस्ट रनों का आंकड़ा पार किया है।

IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने तोड़ी विराट और सरफराज के बीच की साझेदारी

ग्लेन फिलिप्स ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई। इसी के साथ कोहली और सरफराज खान के बीच की 136 रनों की साझेदारी भी टूटी। विराट कोहली ने 102 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...