Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: खेल का तीसरा दिन रहा बल्लेबाजी के नाम, भारत अभी भी न्यूजीलैंड से इतने रनों से पीछे 

India vs New Zealand, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

India vs New Zealand, 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में आज 18 अक्टूबर, शुक्रवार को खेल का तीसरा दिन समाप्त हुआ।

तीसरे दिन के स्टंप के समय भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर बाद, तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय सरफराज खान 70* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच, तीसरे दिन के खेल का हाल

दिन के खेल के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो न्यूजीलैंड ने आज 180/3 से आगे शुरू खेलना किया। न्यूजीलैंड की ओर से दूसरे दिन 22* रनों पर नाॅटआउट रहे रचिन रविंद्र ने, शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 134 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। रचिन के अलावा अंत में गेंदबाज टिम साउदी ने भी 65 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड ने पहली पारी में कुल 402 रन बनाए।

भारत की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव को 3-3 सफलता मिली, तो मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद खेल के तीसरे दिन भारत ने भी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना शुरू कर किया, और पहले विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के बीच 72 रनों की साझेदारी देखने को मिली।

हालांकि, 35 रन बनाकर सेट हो चुके जायसवाल एजाज पटेल के खिलाफ बड़ा शाॅट खेलने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। तो वहीं कप्तान रोहित 52 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीक से डिफेंस करते हुए बोल्ड आउट हुए। साथ ही दिन की समाप्ति से ठीक पहले भारत ने नजर जमा चुके विराट कोहली (70) का भी विकेट गंवा दिया।

इसके बाद अंपायर ने दिन का खेल खत्म होने की घोषणा की। तो वहीं कीवी टीम की गेंदबाजी के बारे में की जाए तो दूसरी पारी में एजाज पटेल को 2 और ग्लेन फिलिप्स को 1 सफलता मिली है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘आपको अगले साल वापस आना होगा’ – रिटायरमेंट की खबरों के बीच सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा किया

IPL 2026: Suresh Raina reveals chat with MS Dhoni amid retirement rumours (image via IPL/X) सुरेश रैना ने एमएस धोनी के आईपीएल भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर बात...

IPL 2026, Match 65: KKR बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, KKR vs MI: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, मुंबई इंडियंस 20 मई, बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स...

19 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via IPL/X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया सनराइजर्स हैदराबाद ने चेपॉक में...

IPL 2026: मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद CSK फैंस का मज़ाक उड़ाते दिखे ईशान किशन, देखें वायरल वीडियो

IPL 2026: Ishan Kishan gets into a banter with CSK crowd (image via X) ईशान किशन ने सोमवार, 18 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ...