Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: मैंने कभी भी टीम इंडिया को…: पैट कमिंस ने आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दिया हैरान कर देने वाला बयान

BGT 2024: मैंने कभी भी टीम इंडिया को…: पैट कमिंस ने आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दिया हैरान कर देने वाला बयान

Pat Cummins (Photo Source: X/Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। इस 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम जरुर करना चाहेंगे। बता दें कि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले दो संस्करण टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं।

हालांकि इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम का ही भाग थे जिसमें टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2017 को जीता था। इसके बाद से ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया टीम की बात की जाए तो उन्होंने पैट कमिंस की कप्तानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 को अपने नाम किया था जबकि टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को भी जीता है।

द सिडनी मार्निंग हेराल्ड के मुताबिक पैट कमिंस ने एक इवेंट के दौरान कहा कि, ‘मैं इस चीज को लेकर पिछले दिनों सोच रहा था। यह सबसे करीबी चीज है जो मैं अभी तक हासिल नहीं कर पाया हूं। मैंने कभी भी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को नहीं हराया है। कुछ लोग ऐसे हैं लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं।’

जिन्होंने भी मुझे कप्तान बनाने का फैसला किया था उन्हें मेरी काबिलियत के बारे में पता था: पैट कमिंस

पैट कमिंस ने आगे कहा कि, ‘जब भी आप ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को देखते हैं तो यही दिमाग में चलता है कि इन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया है। और जब आपको कप्तान नियुक्त किया जाता है तो आप भी यही सोचते हैं कि अब मैं भी उन्हीं की तरह एक बन चुका हूं। शुरुआती समय में कई लोगों ने मुझे सपोर्ट किया था और जिन्होंने भी मुझे कप्तान बनाने का फैसला किया था उन्हें मेरी काबिलियत के बारे में पता था। इस चीज को लेकर मैं खुद भी नहीं जानता था।’

पैट कमिंस का रिकॉर्ड टेस्ट में इंडिया के खिलाफ बेहतरीन रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टीम इंडिया के खिलाफ 13 टेस्ट मैच में 26 के ऊपर के औसत से 50 विकेट झटके हैं। आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भी पैट कमिंस अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। फिलहाल दोनों टीमें आगामी टेस्ट सीरीज के लिए जमकर अभ्यास कर रही है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...