Skip to main content

ताजा खबर

शशि थरूर ने तिरुवंतपुरम में शतकवीर संजू सैमसन को ‘Ponnada’ के साथ किया सम्मानित

Shashi Tharoor And Sanju Samson (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 111 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।

बता दें कि, पिछले काफी समय से संजू सैमसन बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आ रहे थे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौके तो काफी मिले लेकिन संजू सैमसन धमाकेदार प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन ने लगभग 220 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। हाल ही में तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने संजू सैमसन को अपने घर में आमंत्रित किया और उन्हें दक्षिण भारतीय पारंपरिक ‘Ponnada’ जो एक मानत शॉल है उसे देकर सम्मानित किया।

शशि थरूर ने इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘काफी खुश हूं कि अपने हीरो ‘Ton-up Sanju’ का भव्य स्वागत कर रहा हूं। संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा और उन्होंने तिरुवनंतपुरम में वापसी की। हम ‘Ponnada’ जो हमारे लिए बहुत ही खास शॉल है उसे देकर हम उनका स्वागत कर रहे हैं।’

यह रहा शशि थरूर का ट्वीट:

Delighted to give a hero’s welcome to “ton-up Sanju” as @IamSanjuSamson returned to Thiruvananthapuram after his stunning century versus Bangladesh. Found a “ponnada” in the appropriate India colours to honour him with!
#SanjuSamson pic.twitter.com/g87SxHDOb2

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 14, 2024

बता दें कि, जब संजू सैमसन अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे तब उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि शशि थरूर को हमेशा ही संजू सैमसन को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं और उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी हमेशा बेहतरीन रहा है।

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने पहले दो मैच में बड़ा स्कोर नहीं बनाया था जिसके बाद तमाम लोगों ने उनकी काफी आलोचना की थी। हालांकि तीसरे मुकाबले में शतक जड़ संजू सैमसन ने तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी थी। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...