Skip to main content

ताजा खबर

Shivam Dube ने शेयर की कुछ क्यूट तस्वीरें, बेटे के साथ उतरे मैदान पर खेलने

Shivam Dube (Image Credit-Instagram)

इन दिनों क्रिकेट से दूर Shivam Dube अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं, ऐसे में टीम इंडिया के ऑलराउंडर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं दुबे इन तस्वीरों में अपनी वाइफ और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं, साथ ही ये सुपर क्यूट तस्वीरें कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए थे Shivam Dube

हाल ही में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3-0 से टी20 सीरीज में हराया है, साथ ही इस सीरीज के लिए Shivam Dube का भी भारतीय टीम में चयन हुआ था। लेकिन चोट के चलते वो सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले बाहर हो गए थे, जिसके बाद उनकी जगह तिलक वर्मा का टीम इंडिया में चयन हुआ था लेकिन तिलक को पूरी सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

क्या क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं Shivam Dube ने

*ऑलराउंडर Shivam Dube ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की हैं।
*जहां इन तस्वीरों में ऑलराउंडर दुबे अपने बेटे के साथ में खेलते हुए दिखे रहे हैं।
*NCA के मैदान की हैं तस्वीरें, इस दौरान दुबे बेटे के साथ क्रिकेट बॉल से खेल रहे थे ।
*शिवम दुबे के साथ मौजूद थी उनकी वाइफ भी, फैन्स को पसंद आया ये क्यूट पोस्ट।

Shivam Dube ने शेयर की कुछ सुपर क्यूट तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shivam dube (@dubeshivam)

बीच में काफी समय तक टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे दुबे

वैसे तो दुबे ने टीम इंडिया ने अपना डेब्यू साल 2019 में कर लिया था, जिसके बाद उनको सभी दूसरा युवराज सिंह का टैग देने लगे थे। लेकिन फिर गिरते प्रदर्शन के चलते उनकी भारतीय टीम से छुट्टी हो गई थी और साल 2020 के बाद वो टीम में नजर नहीं आए थे। उसके बाद वो लगातार घरेलू क्रिकेट और IPL में दमदार प्रदर्शन करते गए और फिर साल 2023 में उनकी टीम इंडिया में वापसी हो गई। साथ ही वो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे, दूसरी ओर देखना होगा की क्या चेन्नई टीम इस खिलाड़ी को रिटेन करती है या नहीं।

धोनी के साथ ऑलराउंडर की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjum Khan (@anjum1786)

আরো ताजा खबर

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...