Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए PCB ने की टीम की घोषणा, बाबर समेत इन खिलाड़ियों को किया बाहर 

PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए PCB ने की टीम की घोषणा, बाबर समेत इन खिलाड़ियों को किया बाहर 

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X)

England tour of Pakistan, 2024: पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं आज 13 अक्टूबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

पीसीबी ने इस टीम को चुनाव करते हुए कुछ बड़े और बोल्ड फैसले लिए हैं। बता दें कि टेस्ट सीरीज के बचे हुए मैचों के लिए पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया गया है।

तो वहीं पीसीबी ने टीम की घोषणा की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। इस टीम में बाबर के अलावा और भी बड़े खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है। टीम को लेकर पाकिस्तान की सीनियर मैन्स सेलेक्शन टीम के मेंबर आकिब जावेद ने पीसीबी के हवाले से कहा-

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट के लिए टीम का चयन करना सेलेक्टर्स के लिए एक चुनौतीपूर्ण काम रहा है। हमें वर्तमान खिलाड़ी फॉर्म, सीरीज में वापसी की तात्कालिकता और पाकिस्तान के 2024-25 अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मांग पर सावधानीपूर्वक विचार करना होगा।

इन कारकों को ध्यान में रखते हुए और पाकिस्तान क्रिकेट के साथ-साथ खिलाड़ियों के सर्वोत्तम हित में, हमने बाबर आजम, नसीम शाह, सरफराज अहमद और शाहीन शाह अफरीदी को आराम देने का निर्णय लिया है।

दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तानी टीम

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, सैम अयूब, साजिद खान, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद।

तो वहीं आपको इस टेस्ट सीरीज के बारे में जानकारी दें तो मेजबान टीम को इंग्लैंड ने पारी और 47 रनों के बड़े अंतर से हराया था। सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि इस मैच में पाक टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...