
Tim Southee (Photo Source: X/Twitter)
न्यूजीलैंड को अब भारत का दौरा तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए करना है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है। बता दें कि, हाल ही में न्यूज़ीलैंड को श्रीलंका ने अपने घर में दो मैच की टेस्ट सीरीज में मात दी थी। इस टेस्ट सीरीज को श्रीलंका ने 2-0 से अपने नाम किया था।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद टिम साउदी ने न्यूज़ीलैंड की कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब कीवी टीम की कप्तानी का जिम्मा टॉम लाथम को सौंपा गया है। टॉम लाथम की कप्तानी में टिम साउदी की जगह प्लेइंग XI में काफी मुश्किल लग रही है। बता दें कि, टिम साउदी का प्रदर्शन भारत में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 28.70 के औसत से 20 विकेट झटके हैं।
हालांकि न्यूजीलैंड टीम आगामी टेस्ट सीरीज में अपनी प्लेइंग XI में सिर्फ दो ही तेज गेंदबाजों को रख सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह दो तेज गेंदबाज मैट हेनरी और William O’Rourke हो सकते हैं। न्यूजीलैंड टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने इस चीज के बारे में खुलासा नहीं किया है कि उनकी और टिम साउदी की आपस में बातचीत श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद क्या हुई थी।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक गैरी स्टीड ने कहा कि, ‘जैसे सभी टेस्ट दौरे और सीरीज के बाद हम रिव्यू करते हैं वैसे ही मेरी और टिम साउदी की आपस में बातचीत हुई थी और उसके बाद ही उन्होंने कप्तानी के पद से हटने का फैसला किया। उन्हें लगा कि यह टीम के लिए सही साबित होगा और मैंने भी उनके फैसले को सपोर्ट किया।’
टिम साउदी हमारे लिए शुरूआत करते थे और टीम को अच्छी तरह से लीड करते थे: गैरी स्टीड
स्टीड ने आगे कहा कि, ‘अलग-अलग खिलाड़ियों को भूमिका में एक चयनकर्ता या कोच के रूप में देखना बहुत ही जरूरी होता है क्योंकि इससे टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बाहर निकलकर आता है। टिम साउदी ऐसे खिलाड़ी थे जो हमारे लिए शुरूआत करते थे और टीम को भी लीड करते थे और हम लोग हमेशा उस विकल्प को देखते हैं जिससे टीम आगे बढ़ सके।’
भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज को जीतना न्यूजीलैंड के लिए बेहद जरूरी है। श्रीलंका के खिलाफ मिली हार से न्यूजीलैंड टीम को काफी दुख हो रहा होगा लेकिन अब आगामी टेस्ट सीरीज में सभी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करने को देखेंगे।
20 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त
‘हम चाहते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने’ पंत के वनडे टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी जाने पर सेलेक्टर अजीत अगरकर 

