Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया ने T20 क्रिकेट में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आज तक कोई भी टेस्ट प्लेइंग टीम नहीं कर पाई ऐसा

Team India (Photo Source: X)

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच हैदराबाद में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 रनों का आंकड़ा पार करने से महज 3 रन दूर रह गई। टीम इंडिया ने 297 रन बनाए, जो कि एक टेस्ट खेलने वाली देश का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा टीम इंडिया ने मेंस टी20 क्रिकेट में एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इसमें टी-20 लीग, इंटरनेशनल क्रिकेट और डोमेस्टिक टी-20 लीग शामिल है। टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा बार टी-20 क्रिकेट में 200 रनों से ज्यादा का आंकड़ा पारी में बार किया है। दूसरे नंबर पर समरसेट की टीम है।

टीम इंडिया ने हैदराबाद में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में रिकॉर्ड 37वीं बार 200 से ज्यादा रन एक पारी में बनाए। अभी तक समरसेट की टीम पहले स्थान पर थी, जिसने 36 बार मेंस टी-20 क्रिकेट में ये कमाल किया। समरसेट की टीम इंग्लैंड की डोमेस्टिक टी20 लीग में खेलती है। वहीं, लिस्ट में तीसरे नंबर पर 200+ रन सबसे ज्यादा बार बनाने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने आईपीएल और चैंपियंस लीग में मिलकर ये रिकॉर्ड बनाया हुआ है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है, जिसने 33 बार टी-20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। लिस्ट में पांचवें पायदान पर यॉर्कशायर टीम है, जो इंग्लैंड की घरेलू टीम है। इस टीम ने टी-20 क्रिकेट में 31 बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे नंबर पर है, जिसने 23 बार 200+ स्कोर टी20 क्रिकेट में बनाया है।

मेंस T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

37 – भारत

36 – समरसेट

35 – सीएसके

33 – आरसीबी

31 – यॉर्कशायर

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...