
Shoaib Akhtar (Photo Source: Twitter)
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस मैच को एक पारी और 47 रनों से अपने नाम किया।
पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्होंने पहली पारी में तो काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन टीम के गेंदबाज इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे जिसकी वजह से मेजबान के ऊपर काफी दबाव आ गया था। यही नहीं दूसरी पारी में पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा है। वो अपनी टीम के प्रदर्शन से नाखुश है।
बता दें कि, पहली पारी में 556 रन बनाने के बावजूद पाकिस्तान को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक शोएब अख्तर ने कहा कि, ‘जो आप बोएंगे वही काटेंगे। इतने समय में मैंने पाकिस्तान क्रिकेट की गिरावट देखी है। हारना ठीक है लेकिन खेल करीबी का होना चाहिए। हालांकि पिछले दो दिनों में हमने जो भी देखा उससे हमने टीम से पूरी उम्मीद छोड़ दी है। इंग्लैंड ने 800 से ज्यादा का स्कोर बनाया और साथ ही बांग्लादेश ने भी आपको हराया।’
फैंस कह रहे हैं कि पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए: शोएब अख्तर
पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘फैंस कह रहे हैं कि पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लेना चाहिए। आईसीसी यही सोच रहा होगा कि क्या हमें पाकिस्तान में टेस्ट स्तर को जिंदा रखने के लिए टीमों को भेजना चाहिए? यह सच में दिल तोड़ देने वाली बात है। पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए भी यह बहुत ही बुरी खबर है और साथ ही आने वाले टैलेंटेड खिलाड़ियों के लिए भी। मैं पीसीबी से गुजारिश करूंगा कि इस चीज को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।
अगर आपका मैनेजमेंट और कप्तान कमजोर हैं तो वहां पर गुटबाजी देखने को मिल रही है। अगर कप्तान सेल्फिश है तो वहां पर गुटबाजी है। यही कोच के साथ भी है जो कप्तान से डरते हैं। चयन को लेकर कप्तान अपना पक्ष रखते हैं और यह मेरे खेल के दिनों से चला हुआ आ रहा है।’
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब दूसरा टेस्ट 15 अक्टूबर से मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है।
‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान
8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

