Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे संदेह था कि क्या मुझे मौका मिलेगा”- जब संजू सैमसन को लगा था कि उनका करियर खत्म हो गया

India vs Bangladesh, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शनिवार 12 अक्टूबर को हैदराबाद के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया। वे भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। महज 40 गेंदों में संजू सैमसन ने शतक पूरा किया था। हालांकि, इस मैच से पहले उनको लेकर तमाम बातें हो रही थी, टीम में उनकी जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे थे क्योंकि शुरुआती दो मैच में वो बल्ले से फ्लॉप रहे थे।

संजू सैमसन भी ये बात जानते थे, क्योंकि उनको खुद इस बात को कबूल किया है कि पिछली सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ जब दो बार शून्य पर आउट हो गए थे तो उनको भी लगा था कि उनको कभी शायद टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिलेगा। लेकिन कप्तान और टीम मैनेजमेंट ने सैमसन पर भरोसा जताया और उन्हें बांग्लादेश सीरीज में ओपन करने का मौका दिया।

तीसरे टी-20 मैच के बाद संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान

संजू सैमसन ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद कहा, “जैसे कि श्रीलंका में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद मुझे संदेह था कि क्या मुझे मौका मिलेगा? मानसिक रूप से आप एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में एक व्यक्ति के रूप में बहुत कुछ करते हैं, खासकर इस प्रारूप में, जहां एक बल्लेबाज के रूप में सफलता की तुलना में असफलताएं बहुत अधिक हैं। आपको आक्रामक बने रहना होगा और स्कोरिंग ऑप्शन्स पर ध्यान देना होगा। जोखिम अधिक है और जब जोखिम अधिक होता है तो बहुत सारी असफलताएं भी होती हैं।” सीरीज के पहले मैच में 29 और दूसरे मैच में 10 रन की पारी भी सैमसन के बल्ले से तेज पारी थी।

हालांकि, शतकवीर सैमसन ने टीम प्रबंधन को भरोसा दिखाने और उनका समर्थन करने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “कप्तान और कोच ने मुझे हर तरह से समर्थन दिया है। अगली सीरीज में भी उन्होंने मेरा समर्थन किया और कहा कि हम तुम्हारा समर्थन करते रहेंगे, चाहे कुछ भी हो। मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी समूह के रूप में हर विपक्षी टीम पर हावी होने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

सैमसन ने ये भी बताया कि उन्हें तीन सप्ताह पहले बताया गया था कि वह इस सीरीज में ओपनिंग करेंगे। सैमसन बोले, “सीरीज से तीन सप्ताह पहले मुझे नेतृत्व समूह से यह संदेश मिला कि मैं ओपनिंग करूंगा। इससे मुझे उचित तैयारी के लिए समय मिला। मैं आरआर एकेडमी में वापस गया और नई गेंदों के खिलाफ खूब खेला। इससे थोड़ी मदद मिली कि मैं अन्य सीरीज की तुलना में सीरीज में 10% अधिक तैयार था।”

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...