Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: तीसरे टी-20 के बाद कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज, जानें यहां

IND vs BAN तीसरे टी-20 के बाद कौन बना प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज जानें यहां

Team India (Photo Source: X)

हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को बुरी तरह से हराया, इसके साथ ही उन्होंने तीन मैच की इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। तीसरे टी20 में भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने अपने T20I करियर का पहला शतक जड़ते हुए 111 रनों की शानदार पारी खेली। भारत ने इस दौरान T20I क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी खड़ा किया।

संजू ने सूर्या के साथ मिलकर बांग्लादेशी गेंदबाजों को रिमांड पर लिया और निर्धारित 20 ओवर में 297 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में मेहमान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 164 ही रन बना पाई। भारत ने यह मैच 133 रनों के बड़े अंतर से जीता। इस मैच के खत्म होने के बाद किसे प्लेयर ऑफ द मैच और किसे प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला आइए जानते हैं।

संजू सैमसन को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

पहले दो टी-20 में फ्लॉप रहने वाले संजू सैमसन के तीसरे टी20 के लिए टीम में जगह मिलने पर भी सवाल उठ रहे थे। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने संजू पर भरोसा जताया और सैमसन भी उनके भरोसे पर खरे उतरे। सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में 47 गेंदों पर 11 चौकों के साथ 8 गगनचुंबी छक्के की मदद से 111 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.17 का था। संजू सैमसन को इस विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

हार्दिक पांड्या को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज

हार्दिक पांड्या इस सीरीज में एक भी बार 50 रन का आंकड़ा ना छू पाए, लेकिन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी कवह प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने पहले टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों में 39, दूसरे टी20 में 19 गेंदों पर 32 तो तीसरे और आखिरी टी20 में 18 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संजू सैमसन (150) के बाद दूसरे पायदान पर रहे। हार्दिक के बल्ले से इस सीरीज में 59 की औसत के साथ 118 रन बनाए, वहीं पहले टी20 में उन्होंने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर एक विकेट भी लिया था।

আরো ताजा खबर

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...