Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: तीसरे टी20 मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या की नितीश रेड्डी से तुलना करते हुए दिया बड़ा बयान

Aakash Chopra (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN 3rd T20i: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने, बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नितीश रेड्डी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आकाश का कहना है कि हार्दिक एक बहुत ही तपे हुए खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि इस समय भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच, आज 12 अक्टूबर, शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही दो मैचों को जीतकर, टी20 सीरीज को अपने नाम कर चुकी है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम बांग्लादेश तीसरे टी20 मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- नितीश कुमार रेड्डी और हार्दिक पांड्या, यह एक शानदार चीज है जो इस समय भारतीय टीम में हो रही है।

शिवम दुबे इस टीम का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन अब वह नहीं है, उनकी जगह तिलक वर्मा आए हैं। नितीश को इस सोच के साथ तेजी से लाया गया है कि उन्हें जितना संभव हो खिलाया जाना चाहिए।

आकाश ने आगे कहा- उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाजी कराई गई है और पूरे ओवर दिए गए हैं। वे उसे तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि संभावना स्पष्ट है। मैं अब भी कहूंगा कि वह गेंदबाजी में थोड़ा कम तैयार है, क्योंकि अगर आप उसकी और हार्दिक की गेंदबाजी देखें, तो हार्दिक एक बहुत ही तपे हुए खिलाड़ी हैं। वह शानदार अनुभव के साथ गेंदबाजी करता है और विकेट लेता है।

हालांकि, नितीश कुमार रेड्डी के पास बल्ले से काबिलियत है। इसमें कोई शक नहीं है क्योंकि वह अपनी जगह पर खड़े होकर ही छक्के लगाते हैं। वह अपना अगला पैर खोलता है, लाइन साफ करता है और फिर हिट करता है।

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने 2-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में 78 रनों से दी करारी शिकस्त

BAN vs PAK 2026 (image via getty) बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचते हुए, दूसरे टेस्ट में 78 रनों की जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0...

IPL 2026, Match 66: GT बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs CSK: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 66वें मैच में, गुजरात टाइटन्स 21 मई, गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर...

PAK vs AUS 2026: चोटों के चलते फखर जमान और सैम अयूब ODI सीरीज से बाहर, पाकिस्तान को नए ओपनर्स की तलाश

PAK vs AUS 2026: Fakhar Zaman, Saim Ayub ruled out of ODI series (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और फखर...

IPL 2026: अपनी ताबड़तोड़ 93 रनों की पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने की रिकार्ड्स की बौछार, पढ़ें यहां

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via X) 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सबको हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। मंगलवार (19 मई)...