Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: इरफान पठान ने 3 छक्के लगाकर टीम को दिलाई जीत, बड़े भाई यूसुफ का रिएक्शन हुआ वायरल

Irfan Pathan & Yusuf Pathan (Photo Source: X/Twitter)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में लीग स्टेड राउंड का आखिरी मुकाबला गुजरात ग्रेट्स और कोणार्स सूर्यास ओडिशा के बीच 11 अक्टूबर को खेला गया। शिखर धवन की टीम गुजरात ग्रेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए थे। इसके जवाब में इरफान पठान की टीम कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने 30 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

कप्तान इरफान पठान ने 316.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों में 19 रन ठोके, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। इरफान पठान की बल्लेबाजी देख डगआउट में बैठे उनके बड़े भाई यूसुफ पठान काफी ज्यादा खुश नजर आए। इरफान के छक्कों पर यूसुफ पठान गर्व से तालिया बजा रहे थे, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

इरफान पठान ने लगाए तीन शानदार छक्के

इरफान पठान ने 14वें ओवर के दौरान अपनी पारी की पहली गेंद का सामना करते हुए जेरोम टेलर के खिलाफ मिड-विकेट की ओर करारा छक्का लगाया था। इसके बाद अगली दो गेंदों में पर इरफान सिर्फ एक रन ही ले पाए।

फिर एस प्रसन्ना द्वारा डाले गए 15वें ओवर में ही इरफान मैच खत्म करने की फिराक में थे। उन्होंने चौथी गेंद पर पुल करते हुए मिड-विकेट की ओर छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर कोई रन आया और छठी गेंद को स्टैंड में भेज कर टीम को मैच में जीत दिलाई।

यहां देखें इरफान पठान की बैटिंग का वीडियो-

Irfan Pathan smashing, brother Yusuf Pathan applauding with pride. Scenes we love to see🥹

Watch them in action tomorrow again as Konark Suryas Odisha take on Southern Superstars in Qualifier 1.#LLCT20onFanCode pic.twitter.com/tOOdgXwHRP

— FanCode (@FanCode) October 11, 2024

क्वालिफायर-1 में साउदर्न सुपरस्टार्स से भिड़ेगी इरफान पठान की टीम

गुजरात ग्रेट्स को आखिरी मुकाबले में हराकर कोणार्क सूर्यास ओडिशा ने पॉइंट्स टेबल में 7 मैचों में 3 जीत, 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई। टीम अब क्वालिफायर-1 मुकाबले में साउदर्न सुपर स्टार्स का सामना करेगी। क्वालिफायर-1 मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...