Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024: टीम इंडिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों को अपने संसाधनों का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना होगा: पैट कमिंस

Pat Cummins (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। तमाम लोग बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 का पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने रोहित शर्मा एंड कंपनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के मुताबिक दोनों टीमों के लिए अपने संसाधनों का अच्छी तरह से प्रबंध करना काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह टेस्ट सीरीज बहुत ही चुनौतीपूर्ण होने वाली है। बता दें कि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पिछले दो सीजन टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं। हालांकि आगामी संस्करण में ऑस्ट्रेलिया टीम जबरदस्त वापसी करना चाहेगी और इसे अपने नाम भी करने को देखेगी।

पैट कमिंस ने द सिडनी मार्निंग हेराल्ड पर बात करते हुए कहा कि, ‘हमनें अपने घर में इंडिया के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज खेली है और उसमें भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछली सीरीज का अंतिम टेस्ट गाबा में खेला गया था और यह काफी रोमांचक मुकाबला हुआ था। यह मैच आखिरी सेशन तक गया था। इस चीज को हम लोग अपने दिमाग में जरूर रखना चाहेंगे। यह काफी लंबी सीरीज होने वाली है और अंतिम मैच तक चीजें काफी चुनौतीपूर्ण होगी। हमें अपने संसाधनों का इस्तेमाल सही तरीके से करना होगा।’

क्रिकेट को लेकर हमेशा ही हर जगह कमेंट्री होती रहती है: पैट कमिंस

पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के साथ ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग सलामी बल्लेबाज को लेकर कहा कि, ‘यह मेरे और Ron के ऊपर है कि हम लोग किसको ओपनिंग का जिम्मा देते हैं। हम लोग ही ऑर्डर को सेट करेंगे। क्रिकेट को लेकर हमेशा ही हर जगह कमेंट्री होती रहती है। आप कुछ लोगों की सुनते हैं और बाकियों को नजरअंदाज कर देते हैं। फिलहाल अभी सीरीज काफी दूर है और हम लोग आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट पर्थ, एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में इस समय टीम इंडिया पहले पायदान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर। आने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है।

আরো ताजा खबर

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...